विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप की चेतावनी बेअसर, रूस-यूक्रेन के बीच ताबड़तोड़ हवाई हमले; वैश्विक तेल बाजार में बढ़ सकती है हलचल

Published: Thu, 05 Nov 2026 11:07 PM (IST)

रूस और यूक्रेन ने बुधवार-गुरुवार रात एक-दूसरे के ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसमें कीव और निप्रोपेट्रोव्स्क में चार लोग घायल हुए।

ट्रंप के रोकने के बाद भी यूक्रेन का रूसी रिफायनरी पर हमला (फोटो- रॉयटर्स)

ट्रंप के रोकने के बाद भी यूक्रेन का रूसी रिफायनरी पर हमला (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. रूस के हवाई हमलों में कीव और निप्रोपेट्रोव्स्क में चार घायल।

  2. यूक्रेन ने ट्रंप की चेतावनियों के बावजूद रूसी रिफाइनरियों पर हमला किया।

  3. ज़ापोरिज़िया स्कूल हमले में 43 मौतें, एक व्यक्ति जीवित मिला।

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन ने बुधवार-गुरुवार रात एक-दूसरे के ठिकानों पर हवाई हमले किए। राजधानी कीव और उसके आसपास और निप्रोपेट्रोव्स्क में रूस के ड्रोन हमलों में चार लोग घायल हुए हैं और कई संपत्तियों को नुकसान हुआ है।

कीव में एक कंपनी के गोदाम में रूस के हमले से आग लग गई और एक व्यक्ति घायल हुआ है जबकि निप्रोपेट्रोव्स्क में तीन लोग घायल हुए हैं। जबकि यूक्रेन ने रूस के कई इलाकों, क्रीमिया, काला सागर और अजोव सागर में रूसी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए।

यूक्रेन के ड्रोन हमले में रियाजान इलाके में स्थित आयल रिफायनरी को नुकसान होने और उसमें आग लगने की सूचना है। इस हमले से रूस में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कई बार रोकने के बावजूद यूक्रेन रूस की रिफायनरियों पर हमले कर रहा है और उन्हें नुकसान पहुंचा रहा है। इससे विश्व बाजार में कम तेल पहुंच पा रहा है।

जपोरीजिया में मृतक संख्या 43 हुई, मलबे से घायल मिला

जपोरीजिया के गांव के स्कूल भवन पर हमले के तीन दिन बाद भी मलबे से शवों का निकलना जारी है। अभी तक वहां से 43 शव निकाले जा चुके हैं लेकिन तीसरे दिन मलबे में दबा एक व्यक्ति जिंदा भी मिला है, उसे अस्पताल ले जाकर उसका इलाज किया जा रहा है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि अभी दर्जनों और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। जबकि पुलिस ने कहा है कि मलबे के नीचे दबे लोगों की संख्या 33 तक हो सकती है।

यूक्रेन ने कहा है कि रूसी हमले में निशाना बने स्कूल में राहत सामग्री वितरण केंद्र चलाया जा रहा था जबकि रूस ने कहा है कि युद्ध मोर्चे के नजदीक यूक्रेनी सेना ने स्कूल भवन को अपना ठिकाना बना रखा था, इसीलिए उस पर हमला किया गया।

सोर्स- न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के अनुसार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।