विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uganda के स्कूल में ISIS आतंकियों का हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम 41 लोगों की मौत

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 17 Jun 2023 10:50 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 17 Jun 2023 03:26 PM (GMT+05:30)

Terrorist attack on Ugandan school युगांडा के स्कूल पर हमले में इस्लामिक स्टेट से जुड़े उग्रवादियों ने 25 लोगों की ...और पढ़ें

Uganda के स्कूल में ISIS आतंकियों का हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम 41 लोगों की मौत
Uganda के स्कूल में ISIS आतंकियों का हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम 41 लोगों की मौत

युगांडा, एजेंसी। Terrorist  attack on Ugandan school: इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादियों ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास पश्चिमी युगांडा में एक स्कूल पर हमला कर दिया। इस आतंकवादी हमले में मरने वालों की संख्या 25 से कम से कम 41 तक बढ़ गई हैं। निजी स्वामित्व वाले एनटीवी युगांडा टेलीविजन ने ट्विटर पर कहा कि मरने वालों की संख्या 41 हो गई है, जबकि राज्य द्वारा संचालित न्यू विजन अखबार ने कहा 42 लोगों के मरने की पुष्टि की थी।

छात्रावास में लगाई आग और लूटा खाना

पुलिस ने बताया कि पूर्वी कांगो स्थित युगांडा के एक समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (ADF) के सदस्यों ने 16 जून की देर रात मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर हमला किया। इसके अलावा छात्रावास में आग लगा दिया और खाना भी लूट कर ले गए। युगांडा पुलिस ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि अब तक स्कूल से 25 शव बरामद कर बवेरा अस्पताल भेजे जा चुके हैं। बवेरा अस्पताल में आठ पीड़ित की गंभीर स्थिति बनी हुई है।

मरने वालों में कितने स्कूली बच्चे?

पुलिस ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने स्कूली बच्चे हैं। पुलिस ने कहा कि सैनिक, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भाग रहे हमलावरों का पीछा कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में एडीएफ ने कांगो के पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य में एक गांव पर हमला किया था, जिसमें कम से कम 20 लोग मारे गए। युगांडा ने एडीएफ से लड़ने में मदद के लिए कांगो में सेना भेजी है।