विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'फ्लाईदुबई में आतंकवादी घटना हुई', UAE के राष्ट्रपति ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Published: Fri, 02 Oct 2026 07:15 PM (IST)

UAE के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना को आतंकवादी हमला ...और पढ़ें

UAE ने फ्लाईदुबई घटना को आतंकवादी हमला घोषित किया।

UAE ने फ्लाईदुबई घटना को आतंकवादी हमला घोषित किया।

HighLights

  1. UAE ने फ्लाईदुबई घटना को आतंकवादी हमला घोषित किया।

  2. भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने बहादुरी से विमान को बचाया।

  3. UAE ने आतंकवादी कनेक्शन की जांच के आदेश दिए।

डिजिटल डेस्क, आबूधाबी। बुधवार को दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई घटना को UAE के एक सीनियर अधिकारी ने आतंकवादी घटना बताया और प्लेन को क्रैश होने से बचाने के लिए भारतीय पायलट स्मित मच्छर की तारीफ की।

UAE ने की स्मित मच्छर की तारीफ

UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार ने कहा कि मच्छर तारीफ के हकदार हैं क्योंकि उन्होंने एक गंभीर आतंकवादी घटना का सामना किया और संभावित आपदा का बहादुरी से मुकाबला किया। अधिकारी ने X पर पोस्ट करते हुए कहा, 'चरमपंथ और आतंकवाद के खिलाफ सतर्कता और सावधानी जरूरी है।'और इस घटना के बाद ज्यादा सतर्क रहने की चेतावनी दी। घटना के बाद यह पहली बार है जब UAE के किसी अधिकारी ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश करने की कथित कोशिश को आतंकवादी हमला बताया है।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को उड़ाते समय मच्छर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कॉकपिट में हुई हाथापाई के बाद विमान का रास्ता बदलकर सऊदी अरब के तबुक की ओर कर दिया गया था, विमान के सुरक्षित उतरने से पहले यात्रियों और क्रू ने बीच-बचाव किया था। फ्लाइट में 174 यात्री मौजूद थे।

UAE आतंकवादी कनेक्शन की करेगा जांच

गुरुवार को UAE ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट में चाकू मारने की घटना की जांच के आदेश दिए और कहा कि वह किसी भी आतंकवादी कनेक्शन की जांच करेगा।

UAE के विदेश मंत्रालय ने कहा कि घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच के लिए एक टीम बनाई जाएगी, क्योंकि विमान देश में रजिस्टर्ड है और उस पर देश का झंडा लगा है।

मंत्रालय ने कहा, ' UAE दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 से जुड़ी घटना पर बारीकी से नजर रख रहा है, जिसका रास्ता बदलकर उसे सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया था।'

मंत्रालय ने X पर एक पोस्ट में कहा, 'विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि UAE के अटॉर्नी-जनरल काउंसलर डॉ. हमद अल शम्सी ने घटना की परिस्थितियों और कारणों की जांच के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूशन के खास सदस्यों वाली एक टीम बनाने का आदेश दिया है।'

मंत्रालय ने आगे कहा कि UAE अधिकारियों के पास लागू कानूनों के तहत घटना की जांच करने का अधिकार क्षेत्र है, क्योंकि विमान UAE में रजिस्टर्ड है और उस पर देश का झंडा लगा है। इसीलिए विमान में किए गए अपराधों पर UAE का कानून लागू होता है, भले ही वे UAE की सीमा के बाहर हुए हुए हों।

को-पायलट की पहचान पर UAE खामोश

UAE ने अभी तक फ्लाईदुबई के उस को-पायलट की पहचान उजागर नहीं की है जिसने कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला किया और लगभग 180 लोगों की जान खतरे में डाली।

दुबई से तेलअवीव जाने वाली उड़ान में बुधवार को हुई घटना के कुछ घंटों बाद, कुछ इजरायली अधिकारियों ने को-पायलट की पहचान ओमान नागरिक के तौर पर की थी। गुरुवार को नेतन्याहू ने को पायलट को कट्टरपंथी इस्लामी विचारधारा से प्रभावित बताया था।

यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर की कितनी है सैलरी, भारत के रियल हीरो को कौन देता है वेतन?