विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैंकॉक के मॉल में अंधाधुंध गोलियां चलाकर दो लोगों की हत्या, संदिग्ध ने नकली हैंडगन को मॉडिफाई कर किया इस्तेमाल

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Wed, 04 Oct 2023 01:28 PM (GMT+05:30)

Bangkok mall shooting थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक प्रमुख शॉपिंग मॉल में मंगलवार दोपहर एक व्यक्ति ने ताबड़तोड़ गोलीबारी ...और पढ़ें

गोलीबारी में संदिग्ध ने नकली हैंडगन को मॉडिफाई कर किया इस्तेमाल (फोटो- रॉयटर्स)
गोलीबारी में संदिग्ध ने नकली हैंडगन को मॉडिफाई कर किया इस्तेमाल (फोटो- रॉयटर्स)

एपी, बैंकॉक। थाईलैंड में बैंकॉक के एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी की घटना हुई थी। इस गोलीबारी की घटना में एक चीनी नागरिक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने इस शूटिंग के मामले में एक किशोर बंदूकधारी को एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि संदिग्ध ने नकली हैंडगन का इस्तेमाल किया था जिसे असली गोलियां चलाने के लिए  मॉडिफाई किया गया था।

यह घटना बैंकॉक के सबसे बड़े और सबसे महंगे शॉपिंग स्थलों में से एक सियाम पैरागॉन मॉल में मंगलवार दोपहर हुई। पुलिस ने गोलीबारी के एक घंटे से भी कम समय में संदिग्ध को हिरासत में ले लिया था।

सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए और टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में एक लंबे बालों वाले किशोर लड़के को पुलिस की हिरासत में दिखाया गया है। प्रमुख थाई मीडिया ने बताया कि वह 14 साल का है और एक प्रमुख निजी स्कूल का छात्र था। हाल ही में नियुक्त पुलिस प्रमुख टोर्साक सुकविमोल ने केवल यह पुष्टि की कि वह नाबालिग है और उसका मानसिक बीमारी का इलाज कराने का रिकॉर्ड है।

आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई बंदूक प्लास्टिक की थी 

सहायक राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख समरान नुआलमा ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आरोपी द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार एक प्लास्टिक की बंदूक थी और वास्तविक गोलियों के साथ उसका उपयोग किया जा सकता था। इसका मूल उद्देश्य ब्लैंक या बीबी को फायर करना था।

आपको बता दें कि थाईलैंड में बंदूक द्वारा की जाने वाली हिंसा असामान्य नहीं है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब थाईलैंड के लोग 6 अक्टूबर, 2022 को एक ग्रामीण ‘डे केयर सेंटर’ में हुई गोलीबारी और चाकू हमले की बरसी मनाने की योजना बना रहे थे। इस घटना में 36 लोग मारे गए थे।

साल 2020 में एक असंतुष्ट सैनिक ने पूर्वोत्तर शहर नाखोन रत्चासिमा के एक मॉल में और इसके आसपास गोलीबारी की थी, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। हमलावर ने खुद के मारे जाने से पहले सुरक्षाबलों को लगभग 16 घंटों तक रोके रखा था।

यह भी पढ़ें- US: एक बार फिर मास शूटिंग से दहला अमेरिका, बाल्टीमोर के मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी; 4 लोग घायल

यह भी पढ़ें- अमेरिका में भारतीय मूल के दो व्यक्ति करोड़ों डॉलर के कोविड फंड में धोखाधड़ी के दोषी, पुलिस कर रही जांच