Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US: एक बार फिर मास शूटिंग से दहला अमेरिका, बाल्टीमोर के मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी में गोलीबारी; 4 लोग घायल

    By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 08:48 AM (IST)

    अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला बाल्टीमोर के मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी का है जहां मास शूटिंग की गई। इस हादसे में 4 लोग घायल हुए है। पुलिस प्रवक्ता वर्नोन डेविस ने बताया कि कम से कम चार लोगों को गोली मारी गई है।

    Hero Image
    एक बार फिर मास शूटिंग से दहला अमेरिका (Image: Representative)

    एपी, बाल्टीमोर। सामूहिक गोलीबारी से एक बार फिर अमेरिका दहल उठा है। बाल्टीमोर के मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी के कैंपस में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है।

    बाल्टीमोर पुलिस विभाग के मुताबिक, घटना मंगलवार (3 अक्टूबर) को हुई है और शूटर कैंपस में काफी एक्टिव था। पुलिस ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, हम सभी लोगों को जगह-जगह आश्रय लेने और घटनास्थल से दूर रहने की अपील कर रहे है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गोलीबारी में 5 लोग घायल

    अधिकारियों ने बताया की इस गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए है। बाल्टीमोर पुलिस विभाग ने बताया की घटना की सूचना रात को 9 बजकर 30 मिनट पर मिली थी। इस दौरान पुलिस ने मॉर्गन स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर को घंटों तक बंद रखा। गोलीबारी के कारण परिसर की खिड़कियां टूट चुकी थी। 

    चार पुरुष और एक महिला को लगी गोली

    पुलिस आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने कहा कि इस गोलीबारी में पांच लोग घायल हुए है, जिसमें चार पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। रिचर्ड वर्ली ने देर रात किए संवाददाता सम्मेलन में कहा की पीड़ितों की हालत ज्यादा गंभीर नहीं हैं। मॉर्गन राज्य पुलिस प्रमुख लांस हैचर ने कहा कि घायल पीड़ितों में से चार विश्वविद्यालय के छात्र हैं।

    घटना के बाद से किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने किसी संदिग्ध के बारे में जानकारी जारी नहीं की। इस बीच अधिकारियों ने लोगों से घर के अंदर रहने और इलाके से दूर रहने की अपील की है। 

    यह भी पढ़े: विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के बाद नेपाल में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा, नेपालगंज में लगा कर्फ्यू

    यह भी पढ़े: बैंकॉक के मॉल में अंधाधुंध गोलियां चलाकर दो लोगों की हत्या, संदिग्ध ने नकली हैंडगन को मॉडिफाई कर किया इस्तेमाल

    comedy show banner
    comedy show banner