Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयरलैंड में पेड़ से जा टकराई कार, हादसे में दो भारतीय छात्रों की मौत; दो लोग घायल

    By Agency Edited By: Versha Singh
    Updated: Mon, 03 Feb 2025 08:38 AM (IST)

    आयरलैंड में 31 जनवरी की सुबह काउंटी कार्लो में एक कार दुर्घटना हो गई। इस हादसे में दो भारतीयों की मौत हो गई। कार्लो गार्डा स्टेशन के अधीक्षक एंथोनी फैरेल ने कहा कि एक काली आडी ए6 कार्लो की ओर जा रही थी। यह पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार भार्गव चित्तूरी और सुरेश चेरुकुरी को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया।

    Hero Image
    आयरलैंड में पेड़ से जा टकराई कार, हादसे में दो भारतीयों की हुई मौत (फाइल फोटो)

    एएनआइ, डबलिन। आयरलैंड में 31 जनवरी की सुबह काउंटी कार्लो में एक कार दुर्घटना में दो भारतीयों की मौत हो गई। कार्लो गार्डा स्टेशन के अधीक्षक एंथोनी फैरेल ने कहा कि एक काली आडी ए6 कार्लो की ओर जा रही थी। यह पेड़ से जा टकराई। इसमें सवार भार्गव चित्तूरी और सुरेश चेरुकुरी को घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुर्घटना में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए किलकेनी के सेंट ल्यूक जनरल अस्पताल ले जाया गया। घायलों में एक युवक और एक युवती शामिल हैं।

    द आयरिश टाइम्स के अनुसार, चारों दोस्त एक ही घर में रह रहे थे और हाल ही में कार्लो में साउथ ईस्ट टेक्नोलाजिकल यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। उनमें से एक स्थानीय दवा कंपनी एमएसडी में काम करता था।

    डबलिन में भारतीय दूतावास ने उनकी मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि अधिकारी मृतकों के परिवारों और दोस्तों के संपर्क में है।

    साथ ही घटना में घायल दो भारतीय नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। भार्गव चित्तूरी और सुरेश चेरुकुरी के निधन पर भारतीय समुदाय ने भी शोक व्यक्त किया और अंतिम संस्कार और अन्य सहायता के लिए आगे आए हैं।

    यह भी पढ़ें- अगर ट्रंप ने टैरिफ लगाया तो भारत कैसे देगा जवाब? वित्त मंत्रालय बोला- हम भी तैयार; जानिए मोदी सरकार का प्लान