कोलंबिया में बड़ा संकट: सुपरमार्केट के अंदर दो दर्जन लोगों को बनाया गया बंधक, इलाके में सेना तैनात
राष्ट्रपति अबेलार्दो दे ला एस्प्रियेला ने ये जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर सेना और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बंधकों में पांच बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें छोड़ा जा चुका है।

कोलंबिया की सुपरमार्केट में दो दर्जन लोग बंधक, सेना तैनात (फोटो- रॉयटर)
HighLights
बंधकों में पांच बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें छोड़ा जा चुका है
राष्ट्रपति के अनुसार, कुल 35 लोगों को अपहृत कर सुपरमार्केट में रखा गया था
रॉयटर, बोगोटा। कोलंबिया के कार्टागेना शहर की एक सुपरमार्केट में मंगलवार को 25 लोगों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। राष्ट्रपति अबेलार्दो दे ला एस्प्रियेला ने ये जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर सेना और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बंधकों में पांच बुजुर्ग महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें छोड़ा जा चुका है। एग्जिटो नाम के उक्त सुपरमार्केट के चारों तरफ सेना और पुलिस का भारी जमावड़ा देखा गया।
राष्ट्रपति के अनुसार, कुल 35 लोगों को अपहृत कर सुपरमार्केट में रखा गया था। इन लोगों को विलाविनेनसिओ शहर से अपहरण करके यहां लाया गया है। उन्होंने बताया कि विलावनेनसिओ शहर में बमबारी के बाद उन्होंने वहां का दौरा किया था।
इस घटनाक्रम के चलते कार्टागेना के रॉफेल नुनेज एयरपोर्ट से उड़ानें स्थगित कर दी गईं। इसके एक रनवे को सेना के इस्तेमाल के लिए सक्रिय रखा गया है।
अपराधियों ने माल से नकदी ले जा रही एक बख्तरबंद गाड़ी पर कब्जा करने की कोशिश की। इसमें विफल रहने पर उन्होंने लोगों के अपहरण का सहारा लिया।