विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: डोनेट्स्क क्षेत्र से लापता हुए दो ब्रिटिश नागरिक, लोगों की मदद करने पहुंचे थे यूक्रेन

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 10 Jan 2023 10:09 AM (IST)

Russia Ukraine War ब्रिटिश विदेश विभाग ने कहा कि वो यूक्रेन में लापता हुए ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों की मदद कर रहा है। विदेश विभाग ने अलग-अलग शहरों पर हो रहे हमलों के चलते यूक्रेन यात्रा को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

British men missing in Donetsk Ukraine police
British men missing in Donetsk Ukraine police

कीव, एजेंसी। British Men Missing in Ukraine: यूक्रेनी पुलिस (Ukraine police) ने कहा है कि दो ब्रिटिश नागरिक जो स्वैच्छिक कार्य कर रहे थे, पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में लापता हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय एंड्रयू बैगशॉ और 28 वर्षीय क्रिस्टोफर पैरी को आखिरी बार 6 जनवरी को सोलेदार शहर जाते हुए देखा गया था जहां लड़ाई चल रही है।

ब्रिटिश नागरिकों यूक्रेन छोड़ देना चाहिए

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटिश विदेश विभाग ने कहा कि वो यूक्रेन में लापता हुए ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों की मदद कर रहा है। विदेश विभाग ने अलग-अलग शहरों पर हो रहे हमलों के चलते यूक्रेन यात्रा को लेकर चेतावनी भी जारी की है। कहा गया है कि 24 फरवरी को रूस के खिलाफ युद्ध का एक साल पूरा हो रहा है यहां जीवन के लिए जोखिम है और ब्रिटिश नागरिकों को तुरंत यूक्रेन छोड़ देना चाहिए।

पुलिस को मिली जानकारी

बखमुत शहर की पुलिस ने कहा कि उन्हें लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट 7 जनवरी को शाम सवा पांच बजे के करीब मिली थी। सूचना मिले के बाद अपील जारी की गई है जिससे लापता ब्रिटिश के बारे में जानकारी मिल सके और उनका पता लगाया जा सके।

'बेटे के काम पर गर्व'

इस बीच लापता एंड्रयू बैगशॉ के माता-पिता ने मीडिया को एक बयान जारी कर कहा कि वो, 'उसे बहुत प्यार करते हैं, उसके द्वारा भोजन और दवाइयां पहुंचाने, युद्ध के मैदान के पास से बुजुर्ग लोगों को स्थानांतरित करने में मदद करने वाले सभी कार्यों पर उन्हें बहुत गर्व है।'

कर रहे थे लोगों की मदद

क्रिसमस के मौके पर 28 वर्षीय क्रिस्टोफर पैरी ने बीबीसी से बात की थी। इस दौरान उन्होंने मदद के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि यहां के लोग बहुत प्यारे हैं। मानवीय कार्य करने के लिए उन्होंने यूक्रेन की यात्रा की और हाल ही में बखमुत से से लोगों को निकालने में मदद कर रहे थे। उन्होंने बीबीसी को लगातार हो रही बमबारी के बारे में भी बताया था और ये भी कहा था कि उन्होंने फ्रंट लाइन के पास समय बिताया है। उन्हें अपनी आंखों से सिर्फ 10 मीटर दूर एक ड्रोन का भी सामना करना पड़ा था। पैरी ने अपने ऑनलाइन क्राउड फंडिंग पेज में वाहनों की मरम्मत, ईंधन, लोगों को बाहर निकालने, महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए पैसे जुटाने के बारे में भी लिखा है।

सामने आए कई मामले

पिछले साल ब्रिटेन के लापता होने या यूक्रेन में पकड़े जाने के कई मामले सामने आए हैं। सितंबर 2022 में, रूस समर्थित बलों द्वारा पकड़े गए पांच ब्रिटिश नागरिकों को रिहा कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:

तालिबान के बदले सुर, अफगानिस्तान में शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी कक्षा 1 से 6 तक की लड़कियां

खैबर पख्तूनख्वा में महंगाई के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, इतिहास की सबसे अधिक महंगाई से जूझ रहा पाकिस्तान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।