विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

​तुर्किये और कतर ने किया रक्षा समझौता, खाड़ी क्षेत्र में शांति स्थापना का लिया संकल्प

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:14 AM (GMT+05:30)

तुर्किये के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में ...और पढ़ें

तुर्किये और कतर ने शुक्रवार को पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए (फोटो- रॉयटर)

तुर्किये और कतर ने शुक्रवार को पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के कार्यालय ने यह जानकारी दी

  2. गत अगस्त में तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मक्का में रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे

रॉयटर, इस्तांबुल। तुर्किये और कतर ने शुक्रवार को पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। तुर्किये के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के कार्यालय ने यह जानकारी दी। तुर्किये ने इससे पहले सऊदी अरब और पाकिस्तान के साथ रक्षा समझौता किया था।

गत अगस्त में तुर्किये, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मक्का में रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

तुर्किये के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर जारी बयान में कहा, 'राष्ट्रपति एर्दोगन ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में युद्ध रोकने, संवाद के लिए प्रयास करने और शांति स्थापित करने के लिए हम मिलकर काम करते रहेंगे।'

हालांकि बयान में रक्षा समझौते के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया। इस्तांबुल में एर्दोगन और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की मुलाकात के बाद समझौते के बारे में जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, एर्दोगन ने कहा कि तुर्किये और कतर अपनी ऊर्जा साझेदारी को विकसित और विविधतापूर्ण बनाने के लिए काम कर रहे हैं और रक्षा उद्योग में उनका सहयोग बढ़ेगा।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।