विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तुर्किए के हाबास स्टील प्लांट में भीषण विस्फोट, 10 लोगों की मौत

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:41 PM (GMT+05:30)

तुर्किए के इजमिर प्रांत के आलियागा में स्थित हाबास आयरन और स्टील प्लांट में हुए जोरदार धमाके और आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई।

तुर्किये के स्टील प्लांट में जोरदार धमाका और आग।

तुर्किये के स्टील प्लांट में जोरदार धमाका और आग।

HighLights

  1. तुर्किये के स्टील प्लांट में जोरदार धमाका और आग

  2. हाबास प्लांट घटना में 10 लोगों की दुखद मौत

  3. 15 घायल, 4 लोग मलबे में दबे होने की आशंका

डिजिटल डेस्क, इस्तांबुल। तुर्किए में एक आयरन और स्टील प्लांट में हुए जोरदार धमाके और आग लगने की घटना में सोमवार को 10 लोगों की मौत हो गई।

इजमिर प्रांत के आलियागा में स्थित हाबास प्लांट में लगी आग से 15 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। बचाव दल उन चार लोगों की तलाश कर रहे हैं, जिनके मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।

ब्राडकास्टर एनटीवी ने प्लांट के अंदर लगी भीषण आग और उठते हुए धुएं के गुबार की तस्वीरें दिखाईं। घटना के चश्मदीद नूरी अली उल्कर ने बताया, 'जमीन हिल गई।

यह बहुत जबरदस्त था।' एक अन्य चश्मदीद डेनिज उल्कर ने कहा कि धमाका ऐसा था जैसे हमारे नीचे जमीन खिसक रही हो। मुझे लगा कि भूकंप आ गया है।'

गृह मंत्री मुस्तफा सिफ्टसी ने बताया कि आपातकालीन टीमें आग बुझाने के साथ-साथ पीड़ितों की तलाश में भी जुटी रहीं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया, "हमारे घायल साथियों को अस्पतालों में पहुंचा दिया गया है और उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा रही है।'

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।