विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Turkiye Earthquake: तुर्किये में फिर लगे भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता

By AgencyEdited By: Mahen Khanna
Published: Sun, 19 Feb 2023 01:41 AM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2023 07:43 AM (IST)

Turkiye Earthquake तुर्किये में फिर भूकंप के तेज झटकों से धरती कांपी है। EMSC के अनुसार मध्य तुर्किये क्षेत्र में ...और पढ़ें

Turkiye Earthquake तुर्किये में फिर भूकंप से धरती हिली।
Turkiye Earthquake तुर्किये में फिर भूकंप से धरती हिली।

अंकारा, रायटर। Turkiye Earthquake तुर्किये में एक बार फिर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार को मध्य तुर्किये क्षेत्र में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार भूकंप 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। हालांकि, भूकंप के बाद किसी भी जान माल के नुकसान की कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।

45000 से ज्यादा लोगों की हो चुकी मौत

तुर्किये और सीरिया में बीते दिनों आए भूकंप के चलते लोगों की मौत का आंकड़ा 45000 को पार कर गया है। जैसे-जैसे बचाव अभियान काम कर रहा है, मरने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। तुर्किये में करीब 2,64,000 अपार्टमेंट भूकंप से धराशाई हुए हैं। इनमें रहने वाले लाखों लोगों में से तमाम लोग मारे गए हैं या घायल हैं या फिर लापता हैं। लाखों लोगों की जान बच गई है लेकिन उनका सब कुछ खत्म हो गया है और वे बेघर होकर भीषण ठंड में मामूली सुविधाओं के सहारे दिन काट रहे हैं। 

20 लाख से ज्यादा बेघर लोग अस्थायी आवासों में रह रहे 

तुर्किये और सीरिया में 20 लाख से ज्यादा बेघर लोग अस्थायी आवासों में रह रहे हैं। तुर्किये के भूकंप प्रभावित क्षेत्र में बचाव अभियान चला और अब राहत सामग्री पहुंच रही है लेकिन सीरिया की स्थिति खराब है। वहां के उत्तर-पश्चिम इलाके में भूकंप ने तबाही मचाई है। इस इलाके में विद्रोहियों का कब्जा है और वे प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री नहीं पहुंचने दे रहे।