आसियान शिखर सम्मेलन में लगभग खत्म होने के समय पहुंचे ट्रंप, क्या एशियाई सहयोगियों के लिए भरोसेमंद साझेदार नहीं रहा अमेरिका?
ट्रंप लगातार दूसरे वर्ष आसियान की वार्षिक बैठक में शामिल हुए। यह दिखाता है कि इस क्षेत्रीय गठबंधन को अमेरिका, ...और पढ़ें

ट्रंप लगातार दूसरे वर्ष आसियान की वार्षिक बैठक में शामिल हुए (फोटो- रॉयटर)
HighLights
बुधवार को ट्रंप की फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी
ट्रंप से कूटनीतिक स्तर पर कोई बड़ी पहल की उम्मीद नहीं थी
न्यूयॉर्क टाइम्स, मनीला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप लगातार दूसरे वर्ष आसियान की वार्षिक बैठक में शामिल हुए। यह दिखाता है कि इस क्षेत्रीय गठबंधन को अमेरिका, चीन के मुकाबले रणनीतिक और समुद्री संतुलनकारी शक्ति के रूप में देखता है।
लेकिन इस वर्ष मनीला (फिलीपींस) में हुई बैठक में ट्रंप मंगलवार को ही पहुंचे, जब शिखर सम्मेलन लगभग खत्म हो चुका था। लिहाजा उनसे नीतिगत या कूटनीतिक स्तर पर कोई बड़ी पहल की उम्मीद नहीं थी।
ट्रंप की ओर से ऐसे संकेत और भारी अमेरिकी टैरिफ आसियान में इस व्यापक धारणा को मजबूत कर रहे हैं कि अमेरिका भरोसेमंद साझेदार नहीं है। इस कारण संगठन अमेरिका और चीन के बीच संतुलन साधने को मजबूर है। इसके कई सदस्यों के चीन के साथ गहरे व्यापारिक संबंध हैं।
वियतनाम में अमेरिका के राजदूत रहे टेड ओसियस ने कहा, 'उन्होंने जान लिया है कि अमेरिका भरोसेमंद नहीं है, इसलिए कई देश अमेरिका से दूर रहकर दूसरे विकल्पों के साथ संतुलन साध रहे हैं।' हालांकि बुधवार को ट्रंप की फिलीपींस के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी और उसके बाद वह चीन रवाना होंगे।