सिरते शहर है आइएस का गढ़, लीबिया में आतंकी संगठन के छह हजार लड़ाके मौजूद
सुरक्षा बलों ने आतंकी को खलीफा बर्क में उसके घर से गिरफ्तार किया। सिरते शहर आइएस का गढ़ माना जाता है।
त्रिपोली [ एजेंसी ]। लीबिया के सिरते शहर में सुरक्षा बलों ने इस्लामिक स्टेट (आइएस) एक वरिष्ठ नेता को गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने आतंकी को खलीफा बर्क में उसके घर से गिरफ्तार किया। सिरते शहर आइएस का गढ़ माना जाता है।
स्थानीय अधिकारी ने इस गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आतंकी के बारे में खुफिया जानकारी हासिल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आतंकी आइएस के संस्थापक सदस्यों में से एक था। बता दें कि लीबिया की राजधानी त्रिपोली से लगभग 450 किमी दूर स्थित सिरते ने संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार और आइएस आतंकवादियों के बीच गठबंधन बलों के बीच महीनों से जंग चल रही थी। लेकिन दिसंबर 2016 में सरकारी बलों के साथ शहर पर कब्जा करने के साथ समाप्त हो गया था। एक अमरीकी अधिकारियों के अनुमान के मुताबिक़ लीबिया में आइएस के क़रीब छह हज़ार लड़ाके हैं।
बता दें कि लीबिया वर्ष 2016 से में ख़ुद को चरमपंथी संगठन बताने वाले आइएस के कई बड़े नेता ईराक़ और सीरिया से आकर लीबिया में शरण लिए हुए हैं। आइएस ने यहां के सिरते शहर पर कब्जा किया हुआ है। सिरते पूर्व लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी का गृहनगर था। ऐसा माना जाता है कि आइएस को गद्दाफी के कुछ वाफादारों की तरफ से मदद मिलती रही है।