Move to Jagran APP

Egypt-Turkiye Relations: मिस्र-तुर्किये के राजनयिकों ने एक दशक में पहली काहिरा वार्ता की आयोजित

मिस्र के विदेश मंत्री सामीह शौकरी ने तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद एकजुटता दिखाने के लिए तुर्किये का दौरा किया। विनाशकारी भूकंप की वजह से 50000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। (फोटो एपी)

By AgencyEdited By: Anurag GuptaSat, 18 Mar 2023 11:10 PM (IST)
Egypt-Turkiye Relations: मिस्र-तुर्किये के राजनयिकों ने एक दशक में पहली काहिरा वार्ता की आयोजित
Egypt-Turkiye Relations: मिस्र-तुर्किये के राजनयिकों ने एक दशक में पहली काहिरा वार्ता की आयोजित

काहिरा, रायटर्स। मिस्र और तुर्किये के बीच संबंधों पर जमी बर्फ धीरे-धीरे पिघल रही है। दोनों एक-दूसरे देशों में राजदूत बहाल करेंगे और तुर्किये की कंपनियां मिस्र में निवेश करेंगी।

दोनों देशों के बीच एक दशक पहले राजनयिक संबंध टूटने के बाद मिस्र के विदेश मंत्री तुर्किये के दौर पर हैं। इस दौरान मिस्र के विदेश मंत्री सामीह शौरी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में तुर्किये के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने कहा कि तुर्किये जितना जल्दी हो सके मिस्र से अपने राजनयिक संबंधों को राजदूत स्तर तक बढ़ाएगा।

उन्होंने कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि भविष्य में हमारे संबंध फिर से न टूटे। वहीं, मिस्र के विदेश मंत्री शौकरी ने कहा कि राजदूतों की बहाली के लिए उचित समय पर बातचीत की जाएगी।

शौकरी ने तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद एकजुटता दिखाने के लिए तुर्किये का दौरा किया। विनाशकारी भूकंप की वजह से 50,000 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

मुस्लिम ब्रदरहुड के तख्तापलट से नाराज हुआ तुर्किये

बता दें कि दोनों देशों के बीच 2013 से संबंध तनाव पूर्ण हैं। मिस्र के तत्कालीन सेना प्रमुख अब्देल फत्ताह अल-सिसी द्वारा तुर्किये के करीबी मुस्लिम ब्रदरहुड के मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किए जाने के बाद दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए थे। सिसी 2014 में मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए।

दोनों देश हाल के वर्षों में लीबिया को लेकर भी विवादों में रहे हैं। इसके अलावा गैस संसाधनों से समृद्ध पूर्वी भूमध्य सागर में समुद्री सीमाओं पर भी दोनों देशों का विवाद है।

तुर्किये की कंपनिया करेंगी 500 मिलियन डॉलर का निवेश

तुर्किये फिलहाल मिस्र, यूएई, इज़रायल और सऊदी अरब के साथ तनाव कम करना चाहता है। इस कड़ी में तुर्किये और मिस्र के विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 2021 में बातचीत का दौर शुरु हुआ था। इसके बाद तुर्किये ने टीवी चैनलों से मिस्र की आलोचना कम करने को कहा।

उधर, मिस्र की सरकार अर्थव्यवस्था के मामले में कई चुनौतियों का सामना कर रही है और तुर्किये की कंपनियों ने मिस्र में 500 मिलियन डॉलर के निवेश करने का वादा किया है।