कंबोडिया में सात मंजिला इमारत ढहने से तीन श्रमिकों की मौत, कई घायल
कंबोडिया के सूचना मंत्री ने आशंका जाहिर की है कि अभी मलबे में 30 लोग और दबे हो सकते हैं।
By Ramesh MishraEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 10:45 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 10:45 AM (IST)
नाेम पेन्ह, एएफपी । कंबोडिया में शनिवार को तड़के एक निर्माणाधीन सात मंजिला इमारत ढहने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई और कई श्रमिक घायल हो गए। अधिकारियों ने आशंका जाहिर की है कि मलबे में और भी लोग दबे हो सकते हैं। मौके पर राहत कार्य जारी है। कंबोडिया के सूचना मंत्री ने आशंका जाहिर की है कि अभी मलबे में 30 लोग और दबे हो सकते हैं।
प्रान सिहनौक प्रांत के गवर्नन यूं मिन ने कहा कि मलबे से एक शव को बाहर निकाला गया है। उन्होंने कहा कि लेकिन मलबे में और भी दो शवों को देखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मलबे में कितने और लोग दबे हो सकते हैं। अनुमान है कि दो दर्जन से अधिक लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें