'यह इजरायल को बर्बाद कर देगा', विपक्ष और अरब पार्टियों के गठबंधन पर नेतन्याहू की चेतावनी
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विपक्षी और अरब पार्टियों के संभावित गठबंधन को देश के लिए खतरनाक बताया है, ...और पढ़ें

पीएम नेतन्याहू की तस्वीर (फाइल)।
HighLights
नेतन्याहू ने विपक्षी-अरब गठबंधन को देश के लिए खतरनाक बताया।
इजरायल चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।
राष्ट्रपति ने सरकार गठन के लिए गादी आइसेनकोट का दावा स्वीकारा।
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजरायल के चुनाव में बहुमत से दूर रहने वाले पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने विपक्षी पार्टियों और अरब की पार्टियों को लेकर संदेश जारी किया है। उन्होंने इसे देश के लिए खतरनाक गठबंधन बताया है।
नेतन्याहू ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों और अरब पार्टियों के बीच संभावित गठबंधन से देश तबाह हो सकता है। उन्होंने इन दोनों पार्टियों के मिलने से बनने वाली सरकार को सही नहीं बताया।
चुनाव में नहीं मिला किसी पार्टी को बहुमत
इजरायल के चुनाव के रिजल्ट आने के बाद से ही वहां सरकार बनाने की कवायद जारी है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने की वजह से नई सरकार के गठन में वक्त लग रहा है। मौजूदा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी बहुमत से दूर रह गए हैं और किस पार्टी के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करें ये उनकी पार्टी भी तय नहीं कर पा रही है।
नेतन्याहू के विरोधियों में खुशी
इससे पहले इजरायल के राष्ट्रपति आइजक हरजोग ने नई सरकार के गठन के लिए गादी आइसेनकोट के दावे को स्वीकार कर लिया। अब उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया जाएगा और उन्हें सदन में बहुमत साबित करना होगा। राष्ट्रपति के इस कदम से पिछले हफ्ते हुए मतदान के बाद अगली सरकार किसकी बनेगी इस ऊहापोह से देश बाहर निकलने की कोशिश करेगा। इस बीच, नेतन्याहू के विरोधी देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेता को सत्ता से हटाने को लेकर काफी आशान्वित हैं।
राजनीतिक में नए दरवाजे खुले
गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाला विपक्ष जिसमें पूर्व सैन्य प्रमुख और राजनीति में नए आए नेता शामिल हैं। वो धर्मनिरपेक्ष और उदारवादी इजरायली नागरिकों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कट्टरपंथी यहूदियों के साथ एक ऐसे गठबंधन के लिए दरवाजे खोल दिए हैं, जिसकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इससे आइसेनकोट को गठबंधन सरकार बनाने के लिए जरूरी संख्या बल मिल सकता है।