Watch Video: समुद्र में गिरा महिला का Mobile Phone, तो बाहर निकल White Whale ने लौटाया
Watch Video ईसा ओपडहल जो अपने दोस्तों के साथ एक नाव में सवार थी उसका गलती से फोन पानी में गिरा गया था जिसके बाद व्हेल को फोन को पकड़कर वापस ऊपर लाते देखा गया।
नार्वें, एजेंसी। इन दिनों एक सफेद व्हेल काफी चर्चा में बनी हुई है। इस सफेद व्हेल के कारनामों से सब हैरान हैं। एक वीडियो वायरल है, जिसमें इस व्हेल को पानी से निकलते, एक फोन को पकड़कर बाहर लाता देखा जा रहा है। बता दें कि नॉर्वे में हेमरफेस्ट हार्बर पर एक महिला का फोन पानी में गिर गया, जिसे इस सफेद व्हेल ने वापस लौटाया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद दुनियाभर के लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईसा ओपडहल, जो अपने दोस्तों के साथ एक नाव पर सवार थी, गलती से उसका फोन पानी में गिरा गया था, जिसके बाद व्हेल को फोन को पकड़कर वापस ऊपर लाते देखा गया।
हालांकि इस वीडियो को देख कुछ लोग हैरान है तो वहीं इसमें व्हेल की समझदारी भी काफी लोगों को प्रभावित कर रही है। खैर, ओपडहल को अपने फोन को वापस लाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी, सिर्फ फोन को व्हेल के मुंह से निकालना के।
बता दें कि यह वीडियो उन दिनों के बाद सामने आई है। जब नॉर्वे के विशेषज्ञों इस सफेद व्हेल पर सवाल खड़े कर चुके है। उनका मानना है कि यह सफेद व्हेल रूसी जासूस हो सकती है। उसके शरीर पर एक खास किस्म का पट्टा है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि संभव है कि उसे रूसी नौसेना ने प्रशिक्षित किया हो। नॉर्वे ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसमें व्हेल के शरीर से एक पट्टा निकाला जा रहा है। ये पट्टा सफेद व्हेल के शरीर में काफी मजबूती से लगाया गया था। हालांकि, यह गोप्रो कैमरे का होल्डर था। इसमें कैमरा नहीं था।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप