COVID-19: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,280 पहुंची, दो की मौत
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1280 हो गई है। कोरोना महामारी से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है मरने वालों में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं।
केप टाउन, एजेंसी । दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1280 हो गई है। कोरोना महामारी से अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, मरने वालों में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्वास्थ्य मंत्री ज्वेलि मकीज ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि इस 74 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने परिवार के साथ पूर्वोत्तर दक्षिण अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क की यात्रा की थी। शुक्रवार को इसमें फ्लू जैसे लक्षण थे, जांच के दौरान इसमें कोरोना पोजिटिव पाया गया था। अफ्रीकी महाद्वीप पर COVID-19 मामलों की सबसे बड़ी संख्या है और वर्तमान में दक्षिण अफ्रीका 21 दिनों के राष्ट्रीय लॉकडाउन में है।
COVID-19 को लेकर व्हाइट हाउस जारी की ने सख्त चेतावनी
कोरोना को लेकर व्हाइट हाउस ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा कि आने वाले दो सप्ताह अमेरिका के लिए मुश्किल एवं बेहद चुनौती पूर्ण होगा। यह भी आंशका जाहिर किया गया है कि अमेरिका में संक्रमण से होने वाली मौत में तेजी से इजाफा हो सकता है। यह संख्या 100,000 से 200,000 तक पहुंच सकती है। व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस समन्वयक डॉ डेबोरा बीरक्स ने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। इससे कोरोन संक्रमण की आशंका प्रबल हो गई है। इसका कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की तादाद 100,000-200,000 तक पहुंच सकती है।
फ्रांस में भी COVID-19 से संक्रमित 2,599 मामले दर्ज
फ्रांस में भी COVID-19 से संक्रमित 2,599 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इसके चलते 292 और मौतें दर्ज की गई हैं। यहां के जनरल डायरेक्टर ऑफ हेल्थ जेरोम सालेमोन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि देश में तेजी से फैल रही इस महामारी से लड़ाई कर रहा है। यहां अब तक कुल 40,174 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें से 2,606 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 19,354 लोग अभी अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 10 फीसद संक्रमित मामले बढ़े हैं। शिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक 24 जनवरी से अब तक यहां 7,132 संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं।
पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1593 पहुंची
पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1593 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब में 593, सिंध में 502, खैबर पख्तूनख्वा में 192, बलूचिस्तान में 141, गिलगित-बाल्टिस्तान में 116, इस्लामाबाद में 43 और गुलाम कश्मीर में 6 मामले दर्ज किए गए हैं। इसी बीच 16 लोगों की जान चली गई है। हालांकि, 30 लोग इस संक्रमण से ठीक भी हुए हैं।