जर्मनी में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, अबतक संक्रमित का आंकड़ा 198,178 तक पहुंचा
जर्मनी में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अबतक यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 198178 तक पहुंच गया है।
बर्लिन, रॉयटर्स। जर्मनी में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। अबतक यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 198,178 तक पहुंच गया है। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) से शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं मरनेवालों का आंकड़ा 9,054 तक पहुंच गया है।
बता दें कि इस वक्त कोरोना संकट से पूरी दुनिया जूझ रही है। चीन के वुहान से फैले इस वायरस से वैश्विक तौर पर 1 करोड़ 21 लाख 69 हजार 400 तक पहुंच गया है। वहीं मरनेवालों की संख्या 5 लाख 52 हजार 104 पहुंच गई है। इस संकट से सबसे ज्यादा अमेरिका प्रभावित है। यहां पर संक्रमितों की संख्या 31 लाख 65 हजार के पार पुहंच गई है वहीं मरनेवालों की संख्या 1 लाख 35 हजार के पार पहुंच गई है।
वहीं दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील है। यहां पर संक्रमितों का आंकड़ा 17 लाख 59 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 69 हजार के पार पहुंच गई है। ब्राजील के बाद भारत संक्रमित देश है। रूस में संक्रमितों का आंकड़ा 7 लाख67 हजार के पार पहुंच गया है वहीं मरनेवालों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई है। रूस के बाद पेरु, चिली, यूके और मेक्सिको सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।
चीन के वुहान से फैले इस वायरस का अभी तक कोई कारगर इलाज नहीं मिल पाया है। पूरी दुनिया इस संकट से जूझ रही है। सभी अपने स्तर पर इस वायरस से बचने लिए उपाय अपना रहे हैं। ज्यादातर संक्रमित देशों ने तो अपने यहां पर लॉकडाउन भी लगाया। इसके बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते हुई परेशानियों के ध्यान में रखते हुए संक्रमित देशों ने अपने यहां पर लॉकडाउन में छूट प्रदान की। इस बाद धीरे-धीरे लोगों की जिंदगी वापस पटरी पर आई, लेकिन संक्रमित मामले बढ़ते रहे। ऐसे में डबल्यूएचओ ने भी साफ कह दिया है कि अभी इसका खतर टला नहीं है।