Move to Jagran APP

विश्‍व में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 15 लाख के पार, सबसे ज्‍यादा यूरोप प्रभावित, जानें दुनिया का हाल

गत दिसंबर में चीन में पहला मामला सामने आने के बाद अब तक विश्व के 192 देशों में पहुंच चुके कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच चुका है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 01:22 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 07:04 AM (IST)
विश्‍व में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 15 लाख के पार, सबसे ज्‍यादा यूरोप प्रभावित, जानें दुनिया का हाल
विश्‍व में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 15 लाख के पार, सबसे ज्‍यादा यूरोप प्रभावित, जानें दुनिया का हाल

पेरिस, एजेंसियां। कोरोना महामारी की चपेट में लगभग पूरी दुनिया आ गई है। अब तक विश्व के 192 देशों में पहुंच चुके कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों का आंकड़ा 15 लाख के पार पहुंच चुका है। मरने वालों की संख्या भी 94,705 पहुंच गई है। इस महामारी से अमेरिका के बाद यूरोपीय देश इटली, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। वैश्विक आंकड़ों में आधे से ज्यादा मामले यूरोप के हैं। इस महाद्वीप में करीब सात लाख 73 हजार संक्रमित हैं। स्पेन में मरने वालों की तादात में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

loksabha election banner

 जापानियों को घरों में रखने में इमरजेंसी फेल

जापान में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई है। अब तक 105 पीडि़तों की मौत हो चुकी है। सरकार ने महामारी की रोकथाम के लिए इसी सप्ताह राजधानी टोक्यो और छह अन्य इलाकों में इमरजेंसी का एलान कर दिया था। यह कदम उठाए जाने के बाद टोक्यो में रात के समय ज्यादा गुलजार रहने वाले जिले शिबुया, अकासाका और गिंजा शांत रहे जबकि दूसरी जगहों पर आम दिनों की तरह लोगों की व्यस्तता देखने को मिली। इससे जाहिर होता है कि लोगों को घरों में रखने में उठाए गए कदम प्रभावी नहीं हो रहे।

फ्रांस में बढ़ेगा लॉकडाउन 

राष्ट्रीय प्राधिकरणों के डाटा और डब्ल्यूएचओ की जानकारी के अनुसार, दुनियाभर में अब तक करीब 15 लाख 84 हजार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के एक करीबी अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जाएगी। अभी 15 अप्रैल तक के लिए लॉकडाउन है। फ्रांस में पीड़ि‍तों  की संख्या एक लाख 17 से ज्यादा हो गई है और 12 हजार से अधिक जान गंवा चुके हैं।

स्पेन के नए मामलों और मौतों में फिर गिरावट 

इधर, स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि संक्रमण के नए मामलों और मौतों में दो दिन बाद फिर गिरावट दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान 5,756 नए मामले पाए गए और गुरुवार को 683 पीड़ि‍तों की मौत हुई। एक दिन पहले 6,180 नए मामले मिले थे और 757 पीडि़तों ने दम तोड़ा था। अब तक 52 हजार से रोगी ज्यादा ठीक हो चुके हैं। इटली में भी नए मामलों और मौत की दर में मामूली गिरावट देखी जा है।

स्विटजरलैंड में अस्पतालों में जाने से कतरा रहे दूसरे रोगी

स्विटजरलैंड में अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए जा चुके हैं। ऐसे मरीजों का अस्पतालों में तांता लगा है जबकि दूसरी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई मरीज अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। डॉक्टरों ने यह आशंका जताई है कि दूसरी बीमारियों से कई लोग घरों पर मर रहे हैं। कई लोग कोरोना रोगियों के संपर्क में आने के डर से अस्पताल नहीं आ रहे हैं।

जानें और देशों का हाल 

- ईरान में गुरुवार को 117 लोगों की मौत हो गई। इस तरह देश में मरने वालों की संख्या 4,110 पहुंच गई है।

- इंडोनेशिया में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 280 हुई, अब तक 3,293 लोग संक्रमित पाए गए।

- न्यूजीलैंड की सरकार ने स्वदेश आने वाले अपने हर नागरिक के लिए क्वारंटाइन अनिवार्य कर दिया है।

- सिंगापुर में गुरुवार को संक्रमण के 287 नए मामले सामने आए। एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले हैं। सिंगापुर में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,910 हो गई है। पीएम ने लोगों को कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी है।

सबसे प्रभावित देश

देश - मौत - संक्रमित

इटली - 18,279 - 1,41,626

अमेरिका -16,231 - 4,56,712

स्पेन - 15,238 - 1,52,446

फ्रांस - 12,210 - 1,17,749

ब्रिटेन - 7,978 - 65,077

ईरान - 4,110 - 66,220

चीन - 3,335 - 81,865

जर्मनी - 2,451 - 1,15,523

तुर्की - 908 - 42,282


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.