बोस्नियाई युद्ध अपराधी ने सायनाइड पीकर दी थी जान
युद्ध अपराध के एक अन्य दोषी रादोवान करादजिक के वकील पीटर रॉबिन्सन ने कहा कि कैदी तक जहर कोई कैसे पहुंचा सका, यह समझ से परे है।
द हेग (आइएएनएस)। बोस्निायाई पूर्व सैन्य कमांडर और युद्ध अपराधी स्लोबोदान प्रालियेक ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में पोटाशियम सायनाइड पीकर जान दी थी। पोस्टमार्टम की आरंभिक रिपोर्ट में यह उजागर हुआ है। बीबीसी के मुताबिक, नीदरलैंड्स की पुलिस ने कहा कि मौत का कारण पोटाशियम सायनाइड पीने से हृदय की गति रुकना हो सकता है।
गौरतलब है कि बोस्निया में गृहयुद्ध अपराधों के लिए 20 साल की सजा को बरकरार रखने के फैसले के बाद प्रालियेक ने बुधवार को कोर्ट में ही शीशी से जहर पी लिया था। नीदरलैंड्स की पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उसे जहर कैसे मिला। युद्ध अपराध के एक अन्य दोषी रादोवान करादजिक के वकील पीटर रॉबिन्सन ने कहा कि कैदी तक जहर कोई कैसे पहुंचा सका, यह समझ से परे है।
कैदी से मिलने के लिए दो बार कड़े सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता है। आप एक शीशी में पानी तक नहीं ले जा सकते। लेकिन जब परिजन मुलाकात करते हैं तो कमरे में सुरक्षाकर्मी नहीं होते। उन्होंने कहा कि प्रालियेक को एक बार अपने परिजनों के साथ बगल के कमरे में देखा था।
यह भी पढ़ें : बोस्नियाई युद्ध अपराधी ने कोर्ट में जहर पीकर दी जान