विदेशी पर्यटकों के लिए खुला थाईलैंड, खोले गए स्कूल
देश में हर दिन केवल 200 विदेशी पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके अलावा दूसरे देशों में फंसे थाई नागरिकों को वापस लाने का काम शुरू हो गया है।
बैंकॉक, एपी। कोविड-19 के कारण जारी लॉकडाउन के तहत लगे प्रतिबंधों में छूट देने के क्रम में थाइलैंड अब पांचवें चरण में पहुंच चुका है। इस चरण में देश के स्कूलों को दोबारा खोलने के साथ लोगों के इंटरटेनमेंट के लिए पबों और मसाज पार्लरों को भी खोला गया है जो मध्य मार्च से बंद था। यहां विदेशी पर्यटकों को भी अनुमति दे दी गई है लेकिन इसके लिए सीमा का निर्धारण किया गया है। अप्रैल के शुरुआत में थाइलैंड ने सभी उड़ानों पर रोक लगा दी थी। देश में हर दिन केवल 200 विदेशी पर्यटकों को प्रवेश की अनुमति दी गई। इसके अलावा दूसरे देशों में फंसे थाई नागरिकों को वापस लाने का काम शुरू हो गया है। इन सभी को क्वारंटाइन में रखा जाएगा।
इसके अलावा दूसरे देशों में फंसे थाई नागरिकों को वापस लाने का काम शुरू हो गया है। इन सभी को क्वारंटाइन में रखा जाएगा। शारीरिक दूरी व मास्क समेत अन्य एहतियातों के साथ दोबारा गतिविधियों की शुरुआत की जा रही है। शॉपिंग मॉल्स में इंटरटेनमेंट वेन्यू, मसाज पार्लरों आदि को भी दोबारा खोलने की अनुमति दे दी गई है। पिछले पांच सप्ताह में कोरोना वायरस के कारण संक्रमण के दर में आई कमी से सरकार में प्रतिबंधों को हटाने का विश्वास आया है। देश में अब तक संक्रमित लोगों के आंकड़े 37 हजार 5 सौ हो गए हैं जबकि इनमें से मरने वालों की संख्या 1 हजार 266 है।
पिछले पांच सप्ताह में कोरोना वायरस के कारण संक्रमण के दर में आई कमी से सरकार में प्रतिबंधों को हटाने का विश्वास आया है। देश में अब तक संक्रमित लोगों के आंकड़े 37 हजार 5 सौ हो गए हैं जबकि इनमें से मरने वालों की संख्या 1 हजार 266 है। राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुर्तेते ने फिलीपींस को नया कोरोना वायरस हॉट स्पॉट बताया है और यहां कड़ाई के साथ लॉकडाउन लागू है। कोविड-19 के मामलों में इजाफे के लिए राष्ट्रपति ने देश के सेबू सिटी (Cebu city) पर आरोप लगाया है जो 15 जुलाई तक लॉकडाउन के अंतर्गत रहेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि यहां नियमों का काफी उल्लंघन हुआ जिसके कारण संक्रमण में तेजी आई। उन्होंने कहा,' कोविड के लिए अब सेबू हॉट स्पॉट है।'