विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nepal Avalanche: नेपाल के मनासलु पर्वत पर भयानक हिमस्खलन, झील के पानी से नदी में मंडराया बाढ़ का खतरा

Published: Sun, 21 Apr 2024 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2024 06:29 PM (IST)

नेपाल के मनासलु पर्वत क्षेत्र में रविवार को भारी हिमस्खलन हो गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दरअसल मानसलू पर्वत पर हिमस्खलन हुआ। मानसलू पर्वत से बीरेंद्र झील की तरफ हिमस्खलन हुआ जिससे झील में उफान आ गया। झील में उफान आने से उसका सारा पानी बुढीगंडकी नदी में बह गया।

नेपाल के मनासलु पर्वत पर भयानक हिमस्खलन हुआ। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नेपाल के मनासलु पर्वत पर भयानक हिमस्खलन हुआ। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. बूढ़ीगंडकी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता
  2. हादसे में लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हुआ

आईएएनएस, काठमांडू। नेपाल के मनासलु पर्वत क्षेत्र में रविवार को भारी हिमस्खलन हो गया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

दरअसल, मानसलू पर्वत पर हिमस्खलन हुआ। मानसलू पर्वत से बीरेंद्र झील की तरफ हिमस्खलन हुआ, जिससे झील में उफान आ गया। झील में उफान आने से उसका सारा पानी बुढीगंडकी नदी में बह गया।

बूढ़ीगंडकी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता

समाचार एजेंसी आईएएनएस ने द हिमालयन टाइम्स रिपोर्ट की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, सुरक्षा अधिकारियों ने बूढ़ीगंडकी नदी में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता जताई है।

लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हुआ

पुलिस ने बताया कि दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मनासलू में हिमस्खलन की जानकारी मिलने के बाद एक टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने कहा कि तत्काल किसी नुकसान का कोई खतरा नहीं है। बताया गया है कि प्राकृतिक हादसे में एक लकड़ी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ें: Russia Warns Pakistan: पाकिस्तान पर आगबबूला हुआ रूस, कहा- अगर नहीं सुधरे तो लगा देंगे प्रतिबंध; जानिए क्या है पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।