Move to Jagran APP

तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में प्रदर्शनों पर लगाई रोक, महिलाओं के सड़कों पर उतरने से चिंता बढ़ी

गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि अब कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। जो भी प्रदर्शन होंगे उसके लिए बाकायदा अनुमति लेना आवश्यक होगा। इसके साथ ही किस उद्देश्य से प्रदर्शन किया जा रहा है उसमें क्या नारे लगाए जाएंगे इसकी भी पूरी जानकारी देनी होगी।

By Nitin AroraEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 03:13 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 03:13 PM (IST)
तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में प्रदर्शनों पर लगाई रोक, महिलाओं के सड़कों पर उतरने से चिंता बढ़ी
तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में प्रदर्शनों पर लगाई रोक, महिलाओं के सड़कों पर उतरने से चिंता बढ़ी

काबुल, एपी। तालिबान की अंतरिम सरकार ने देश में सभी तरह के प्रदर्शनों पर रोक लगा दी है। हाल में काबुल सहित देश के कई शहरों में महिलाएं अपने अधिकारों के लिए जोरदार प्रदर्शन कर रही हैं। बल प्रयोग करने के बाद भी महिलाओं के ये प्रदर्शन न रुकने पर अब सरकारी आदेश जारी किया गया है। यह आदेश अंतरिम सरकार के गृह मंत्रालय ने दिया है।

loksabha election banner

गृह मंत्रालय ने आदेश में कहा है कि अब कोई प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। जो भी प्रदर्शन होंगे उसके लिए बाकायदा अनुमति लेना आवश्यक होगा। इसके साथ ही किस उद्देश्य से प्रदर्शन किया जा रहा है, उसमें क्या नारे लगाए जाएंगे और किस तरह के बैनर होंगे, इसकी भी पूरी जानकारी देनी होगी।

इस आदेश के बाद ऐसा नहीं लगता है कि महिलाओं के प्रदर्शन को तालिबान किसी भी तरह से अनुमति देगा। उल्लेखनीय है कि तालिबान की नई अंतरिम सरकार में महिलाओं को स्थान न देने और कई पाबंदियां लगाने के कारण काबुल सहित देश के कई शहरों में जबर्दस्त प्रदर्शन हो रहे हैं। तालिबान के धमकी देने के बाद भी ये प्रदर्शन नहीं रुक रहे हैं। पिछले दिनों काबुल में तालिबान ने महिलाओं के साथ मारपीट और आंसू गैस के गोले भी दागे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.