विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीरिया ने अलेप्पो में कुर्द लड़ाकों के साथ की युद्धविराम की घोषणा, हजारों लोग हुए विस्थापित

Published: Fri, 09 Jan 2026 06:33 PM (IST)

सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने अलेप्पो में सरकारी बलों और कुर्द लड़ाकों के बीच तीन दिवसीय झड़पों के बाद युद्धविराम की ...और पढ़ें

सीरिया ने अलेप्पो में कुर्द लड़ाकों के साथ की युद्धविराम की घोषणा (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

सीरिया ने अलेप्पो में कुर्द लड़ाकों के साथ की युद्धविराम की घोषणा (फोटो सोर्स- रॉयटर्स)

HighLights

  1. अलेप्पो में सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने युद्धविराम की घोषणा की।

  2. तीन दिवसीय झड़पों के बाद हजारों लोग विस्थापित हुए थे।

  3. सशस्त्र समूहों को हल्के हथियार ले जाने की अनुमति मिली।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को अलेप्पो में सरकारी बलों और कुर्द लड़ाकों के बीच तीन दिनों से चल रही झड़पों के बाद युद्धविराम की घोषणा की। इसके चलते हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

बयान में कहा गया कि शेख मकसूद, अशरफीह और बानी जैद इलाकों में युद्धविराम सुबह तीन बजे से प्रभावी हो गया और सशस्त्र समूहों को इलाका छोड़ने के लिए छह घंटे का समय दिया गया। इसमें कहा गया कि जाने वाले लड़ाकों को अपने निजी हल्के हथियार ले जाने की अनुमति होगी और उन्हें देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से तक सुरक्षा प्रदान की जाएगी, जो कुर्द नेतृत्व वाली सीरियाई लोकतांत्रिक बलों के नियंत्रण में है।

गवर्नर ने विवादित इलाकों का किया दौरा

अलेप्पो के गवर्नर अजम अल-घरीब ने विवादित इलाकों का दौरा किया। एसडीएफ की ओर से तत्काल कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई और यह स्पष्ट नहीं था कि अलेप्पो में कुर्द बलों ने समझौते पर सहमति जताई है या नहीं।

सीरिया में अमेरिकी दूत टाम बैरक ने इस घोषणा का स्वागत किया और सभी पक्षों (सीरियाई सरकार, सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेस, स्थानीय अधिकारियों और सामुदायिक नेताओं) के संयम के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

बेंगलुरु में बीच सड़क पर दो लोगों ने जोप्टो राइडर को पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात