विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेंगलुरु में बीच सड़क पर दो लोगों ने जोप्टो राइडर को पीटा, CCTV में कैद हुई वारदात

Published: Fri, 09 Jan 2026 05:22 PM (IST)

बेंगलुरु में 4 जनवरी को जेप्टो डिलीवरी राइडर दीपक कुमार पर दो लोगों ने हमला किया। कग्गदासपुरा में हुई यह ...और पढ़ें

बेंगलुरु में बीच सड़क पर दो लोगों ने जोप्टो राइडर को पीटा CCTV में कैद हुई पूरी वारदात (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

बेंगलुरु में बीच सड़क पर दो लोगों ने जोप्टो राइडर को पीटा CCTV में कैद हुई पूरी वारदात (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्विक-कॉमर्स कंपनी जेप्टो के एक डिलीवरी राइडर पर 4 जनवरी की रात बेंगलुरु में दो लोगों ने हमला किया। यह घटना रात करीब 8 बजे कग्गदासपुरा के 29वें क्रॉस जंक्शन के पास हुई, जब डिलीवरी राइडर जिसकी पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है कंपनी के गोदाम से ऑर्डर लेने के बाद डिलीवरी के लिए जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि जब कुमार जंक्शन पर दाहिने मुड़ रहा था, तभी सामने से आ रहे होंडा एक्टिवा पर सवार दो लोगों ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे वे अपना कंट्रोल खो बैठे और गिर गए। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि स्कूटर से गिरने के बाद दोनों लोगों ने कुमार पर हमला करना शुरू कर दिया।

हेलमेट से मारकर जेप्टो राइडर को किया बेहोश

एक्टिवा चला रहे आदमी ने अपना हेलमेट उतारा और उससे कुमार को मारा जिससे जेप्टो राइडर कुछ सेकंड के लिए बेहोश हो गया। उस आदमी ने कुमार के सिर पर लात भी मारी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। चश्मदीदों ने बीच-बचाव करने और हमला रोकने की कोशिश की। इसके बावजूद, दोनों लोगों ने कुमार पर हमला जारी रखा।

कुछ चश्शमदीदों ने पलटकर उन दोनों लोगों को मारना शुरू कर दिया, जिसके बाद वे भाग गए। यह वीडियो सबसे पहले शुक्रवार को फेसबुक पर सामने आया और तेजी से वायरल हो गया, जिससे लोगों में काफी गुस्सा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनकी पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच चल रही है।

'यह वर्दी का अहंकार...', TMC सांसदों को हिरासत में लिए जाने पर भड़कीं ममता; शाह के दफ्तर के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन