विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्विट्जरलैंड में 3500 लोगों की रेव पार्टी में अंधाधुंध गोलीबारी, 1 की मौत; 5 घायल

Published: Sun, 30 Aug 2026 01:32 PM (IST)

स्विट्जरलैंड के आरौ शहर में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। 

स्विट्जरलैंड की रेव पार्टी में गोलीबारी में एक की मौत(फोटो: सोशल मीडिया)

स्विट्जरलैंड की रेव पार्टी में गोलीबारी में एक की मौत(फोटो: सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, बर्न। स्विट्जरलैंड के आरौ शहर में रविवार तड़के एक रेव पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह हिंसक घटना करीब 3,500 लोगों की मौजूदगी वाली एक सालाना टेक्नो पार्टी के दौरान हुई।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है, जबकि घायलों में से कुछ की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस का बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन

ज्यूरिख के उत्तर में स्थित आरौ में हुई इस घटना में कई लोग हताहत हुए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

स्थानीय पुलिस ने एक्स पर कहा कि हमलावरों की तलाश जारी है, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हमले का मकसद और इसके पीछे की सटीक परिस्थितियां अभी ज्ञात नहीं हैं।

3,500 लोगों की भीड़ पर हमला

स्विस समाचार पत्र ब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार, आरौ रेव नामक इस कार्यक्रम के दौरान सुबह लगभग 3:00 बजे से ठीक पहले गोलियां चलीं। यह एक वार्षिक टेक्नो पार्टी थी, जो शनिवार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर रविवार तड़के 2:00 बजे तक चली थी। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 3,500 लोग शामिल हुए थे।

पुलिस प्रवक्ता वैनेसा रुम्पोल्ड ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना रेसकोर्स में हुई जहां इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि लोगों के एक बड़े समूह के बीच कई राउंड गोलियां चलाई गईं।

वहीं, घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने भी गोलियों की बौछार होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- निवेशकों से 50 करोड़ लेकर स्विट्जरलैंड में लापता हुआ हैदराबाद का दंपती, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

यह भी पढ़ें- इस भारतीय के पास है विदेश में सबसे महंगा घर, स्विट्जरलैंड के गांव में आलीशान विला; आल्प्स पर्वतमाला का दिखता है नजारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।