नेपाल में सुबह-सुबह लगे भूकंप के तेज झटके, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग
नेपाल में गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे 4.9 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 73 किलोमीटर नीचे था। ...और पढ़ें

HighLights
डर से लोग घरों से बाहर निकले
किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में ये भूकंप गुरुवार की सुबह करीब 4:30 बजे महसूस किया गया।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल में जमीन से 73 किलोमीटर की गहराई पर रहा।
डर से लोग घरों से बाहर निकले
नेपाल में आए भूकंप के झटके की डर से लोग घरों से बाहर सड़क कर निकल गए। इससे पहले भी कुछ दिनों पहले नेपाल के बैतडी जिले में 26 अक्तूबर को 4.2 का भूकंप आया था। इस भूकंप के झटके बैतडी और दार्चुला जिलों के आसपास के इलाकों में भी झटके महसूस किए गए थे। भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के मुताबिक इसका केंद्र भारत-नेपाल सीमा के पास बैतडी जिले में था।
शिमला में महूसस हुए भूकंप के झटके
वहीं भारत में बुधवार की रात भूकंप के झटके हिमाचल प्रदेश के शिमला में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। शिमला में आए झटके जुब्बल और रोहरू इलाकों में महसूस किए गए। इस भूकंप के झटके से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। झटके कुछ सेकेंड के लिए लोगों ने महूसस किए। भूकंप का केंद्र शिमला जिले में 31.118 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.00 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।
किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक शिमला जिले या आसपास के इलाकों में इस भूकंप की वजह से किसी के जान-माल के नुकसान होने की सूचना नहीं है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश अत्यधिक संवेदनशील भूकंपीय जोन IV और V में आता है। बता दें कि भूकंप आने पर सबसे पहले खुले जगह पर जाकर खुद को सुरक्षित करें। इसके साथ ही किसी बड़े मकान या बिल्डिंग से दूर रहें।