विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में नहीं चलता है मस्क जैसे अरबपतियों का दांव, बेहद सख्त हैं चुनावी खर्च के नियम

Published: Sun, 29 Nov 2026 09:10 PM (IST)

फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में प्रचार खर्च के नियम बेहद सख्त हैं, जो निजी धन की भूमिका को सीमित करते हैं और एलन मस्क जैसे अरबपतियों के बड़े दांव को रोकते हैं। इन नियमों का उल्लंघन करने पर जेल तक हो सकती है, जैसा कि पूर्व राष्ट्रपति निकोला सरकोजी के मामले में देखा गया।

फ्रांस में चुनावी खर्च के नियम (दाईं ओर मरीन ले पेन, बाईं तरफ राष्ट्रपति इमैनुएल मेक्रों)

फ्रांस में चुनावी खर्च के नियम (दाईं ओर मरीन ले पेन, बाईं तरफ राष्ट्रपति इमैनुएल मेक्रों)

HighLights

  1. फ्रांस चुनाव में निजी धन की भूमिका सीमित, सख्त नियम।

  2. खर्च की सीमा तय, उल्लंघन पर जेल का प्रावधान।

  3. सरकारी धन का बोलबाला, कंपनियों का दान वर्जित।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति पद पर इमैनुएल मैक्रों का उत्तराधिकारी चुनने की दौड़ में एलन मस्क जैसे अरबपति उम्मीदवारों को पैसा देने वाले नहीं हैं। फ्रांस के चुनावों में प्रचार के खर्च से जुड़े नियम अमेरिका की तुलना में कहीं अधिक सख्त हैं और निजी धन की भूमिका काफी हद तक सीमित करते हैं। उम्मीदवारों के खर्च की सीमा तय है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल हो सकती है। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोला सरकोजी 2007 और 2012 के चुनाव प्रचार में खर्च से जुड़े कई मामलों में से एक में सोमवार को अपीलीय अदालत के फैसले की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तत्कालीन लीबियाई नेता मुअम्मर गद्दाफी की सरकार से धन हासिल करने में भूमिका के लिए सरकोजी को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

फ्रांस में उम्मीदवार 18 अप्रैल को पहले दौर के मतदान से पहले 1.68 करोड़ यूरो तक खर्च कर सकते हैं। निर्णायक मुकाबले में जगह बनाने वाले दो उम्मीदवारों के लिए यह सीमा 2.25 करोड़ यूरो है। पूर्व प्रधानमंत्री डोमिनिक द विलपिन ने कहा, इससे चुनाव लड़ना कहीं अधिक अनिश्चित व आर्थिक रूप से जोखिम भरा होता है। वह अब राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

मरीन ले पेन 2027 के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में सबसे आगे हैं, लेकिन निजी बैंकों से ऋण मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उम्मीदवारों को केवल यूरोपीय बैंक ही ऋण दे सकते हैं। निजी नहीं, सरकारी धन का बोलबाला चुनाव प्रचार के खर्च का बड़ा हिस्सा सरकारी खजाने से आता है। निजी व्यक्तियों से सीमित दान की अनुमति है, पर कंपनियां दान नहीं दे सकतीं।

2022 के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवारों ने 90 लाख यूरो के दान की घोषणा की थी। यह खर्च 2024 में डोनल्ड ट्रंप के समर्थकों को लामबंद करने के लिए अकेले मस्क द्वारा खर्च की गई रकम से भी कम था।

सीमा से अधिक खर्च पर दंड खर्च की सीमा पार करने वाले उम्मीदवारों पर मुकदमा चल सकता है और उन्हें तय सीमा से अधिक खर्च की गई रकम सरकारी खजाने में जमा करनी होती है। कंपनियां, संगठन और ट्रेड यूनियन दान या वस्तु अथवा सेवा के रूप में योगदान देकर चुनावी अभियानों को वित्तपोषित नहीं कर सकते।

(न्यूज एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।