विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुर्तगाल में तूफान के मद्देनजर आठ हजार स्कूलों में कक्षाएं रद, सड़कें वीरान

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:57 PM (IST)

तूफान चार्ल्स के पुर्तगाल की ओर बढ़ने के कारण बुधवार को देश भर में 8,000 स्कूल और गैर-जरूरी सार्वजनिक सेवाएं बंद कर दी गईं।

पुर्तगाल में तूफान के मद्देनजर आठ हजार स्कूलों में कक्षाएं रद। (रॉयटर्स)

पुर्तगाल में तूफान के मद्देनजर आठ हजार स्कूलों में कक्षाएं रद। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. पुर्तगाल में तूफान चार्ल्स के कारण 8,000 स्कूल बंद।

  2. गैर-जरूरी सेवाएं बंद, सरकार ने लोगों से घरों में रहने को कहा।

  3. तटीय इलाकों में भारी बारिश और 140 किमी/घंटा हवाओं का अनुमान।

डिजिटल डेस्क, लिस्बन। पुर्तगाल में बुधवार को सभी स्कूल और गैर-जरूरी सार्वजनिक सेवाएं बंद कर दी गईं, क्योंकि एक बड़ा तूफान देश के मुख्य भू-भाग की ओर बढ़ रहा था। तूफान चार्ल्स के आने से पहले सड़कें वीरान हो गई थीं। सरकार ने लोगों से घरों में ही रहने को कहा था, क्योंकि तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका के साथ ही 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान था।

हाल के समय में ऐसा पहली बार हुआ है, जब तूफान की चेतावनी के कारण पूरे पुर्तगाल में लगभग 8,000 स्कूलों में कक्षाएं रद कर दी गईं। एक बड़े सुपरमार्केट चेन ने अपने स्टोर बंद कर दिए और लिस्बन में हो रहे एक अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी सम्मेलन ने दिन भर के सभी कार्यक्रम रद कर दिए।

जनवरी में जब तूफान क्रिस्टिन ने मध्य पुर्तगाल में दस्तक दी थी, तब इसे अधिक गंभीरता से न लेने को लेकर सरकार को कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। उस तूफान में हजारों पेड़ गिर गए थे और बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ था, जिसकी मरम्मत का काम अब भी चल रहा है।

तूफान चार्ल्स का सबसे अधिक असर बुधवार दोपहर (स्थानीय समय) और शाम को अटलांटिक तट पर पड़ने की उम्मीद थी। यह तूफान दक्षिण-पश्चिम दिशा से आ रहा था, और इससे पहले मंगलवार को पुर्तगाल के मदीरा द्वीप पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल चुकी थी।

(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।