Move to Jagran APP

श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए पांच भारतीय मछुआरे, पूछताछ जारी

श्रीलंका नौसेना ने पांच भारतीय मच्छुारों को पकड़ लिया है। फिलहाल वह उनसे पूछताछ कर रहे हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 09:53 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 09:53 AM (IST)
श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार किए पांच भारतीय मछुआरे, पूछताछ जारी

कोलंबो,एएनआइ। श्रीलंकाई नौसेना ने आज (गुरूवार) सुबह डेल्फ्ट द्वीप के पास पुदुक्कोट्टई जिले में जगतपट्टिनम से 5 भारतीय मछुआरों को पकड़ा है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। ये मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। उस दौरान क्षेत्र में नियमित गश्त पर निकले लंका के नौसैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और साथ ही उनकी नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

loksabha election banner

गौरतलब है कि आए दिन श्रीलंकाई नौसेना भारतीय मछुारों को गिरफ्तार कर लेती है हाल अगस्त महीने में भी डेल्फ्ट द्वीप के पास से ही चार भारतीय मछुारों को गिरफ्तार किया था। 2 अगस्त को भी चार मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था।

इन सभी मछुआरों को श्रीलंका के क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। ये सभी कोवलम लाइटहाउस से उत्तरी समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान क्षेत्र में नियमित गश्त पर निकले लंका के नौसैनिकों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, पकड़े गए मछुआरों को श्रीलंका के तट रक्षक शिल्प में सौंप दिया गया था और बाद में नौसैनिक अड्डे SLNS एलारा में ले जाया गया। मछुआरों ने दावा किया था कि उन्होंने तेज हवाएं चलने और ऊंची लहरें उठने के कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पार की थी।

ये भी पढ़ें:  आज सऊदी अरब की यात्रा पर जाएंगे इमरान खान, Aramco तेल प्लांट पर हमले के बाद पहला दौरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.