Srilanka Serial Blast: ईस्टर धमाके नहीं रोक पाने पर श्रीलंका के पूर्व पुलिस प्रमुख और रक्षा सचिव गिरफ्तार
21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर आइएस से प्रभावित स्थानीय आतंकी संगठन नेशनल तौहीद जमात ने प्रमुख चर्चो और होटलों में आत्मघाती धमाके किए थे।
By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 09:36 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 09:36 PM (IST)
कोलंबो, प्रेट्र। श्रीलंका के पूर्व पुलिस प्रमुख पुजित जयसुंदरा और पूर्व रक्षा सचिव हेमासिरी फर्नाडो को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। देश के अटॉर्नी जनरल ने सोमवार को इन दोनों को ईस्टर धमाके रोकने में नाकामी का आरोपित बनाने का आदेश दिया था। गिरफ्तारी के वक्त दोनों पूर्व वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल में भर्ती थे। ईस्टर धमाकों के बाद राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरीसेन ने दोनों को निलंबित कर दिया था।
इन अधिकारियों ने किसी बड़े आतंकी हमले की आशंका को लेकर भारत द्वारा श्रीलंका से साझा की गई खुफिया सूचना को नजरअंदाज कर दिया था। गत 21 अप्रैल को ईस्टर के मौके पर आइएस से प्रभावित स्थानीय आतंकी संगठन नेशनल तौहीद जमात ने प्रमुख चर्चो और होटलों में आत्मघाती धमाके किए थे। इनमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें