विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Fishermen: श्रीलंका ने छह भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया, तमिलनाडु के साथ केंद्र सरकार के लिए बना टेंशन

By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
Published: Thu, 14 Dec 2023 03:08 AM (IST)

श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के छह भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने उनके ट्रॉलर के साथ ...और पढ़ें

श्रीलंका ने छह भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया (फाइल फोटो)
श्रीलंका ने छह भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नौसेना श्रीलंकाई जल में नियमित अभियान चला रही है
  2. मछुआरे तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के रहने वाले
  3. कानूनी कार्रवाई के लिए सौंपा जाएगा

एएनआई, कोलंबो। श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के छह भारतीय मछुआरों को श्रीलंका की नौसेना ने उनके ट्रॉलर के साथ हिरासत में ले लिया। नौसेना ने मछुआरों को श्रीलंका में कांकेसंथुराई क्षेत्र के पास हिरासत में लिया।

श्रीलंका की नौसेना ने बताया कि सभी मछुआरे कथित तौर पर अवैध शिकार में शामिल थे। सभी को एक विशेष अभियान के बाद कारीनगर में कोविलन लाइटहाउस से हिरासत में लिया गया था।

नौसेना श्रीलंकाई जल में नियमित अभियान चला रही है

नौसेना के मुताबिक, "स्थानीय मछुआरों की आजीविका और देश के समुद्री संसाधनों को ध्यान में रखते हुए, नौसेना विदेशी मछुआरों और ट्रॉलरों द्वारा अवैध मछली पकड़ने को रोकने के लिए श्रीलंकाई जल में नियमित गश्त करते हुए अभियान चला रही है।"

मछुआरे तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के रहने वाले

सभी छह मछुआरे तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले के रहने वाले हैं। इसमें से पांच मछुआरों की पहचान की गई है, जिनके नाम नरेश (27), आनंदबाबू (25), अजय (24), नंदकुमार (28) और अजित (26) हैं। वहीं, छठे शख्स की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

कानूनी कार्रवाई के लिए सौंपा जाएगा

नौसेना ने कहा कि हिरासत में लिए गए मछुआरों को कंकासंथुराई बंदरगाह ले जाया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उन्हें मैलाडी मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा। इससे पहले श्रीलंका ने 25 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया था, लेकिन उनको बाद में रिहा कर दिया गया।

एक बयान में कहा गया है कि साल 2023 में अब तक कुल 33 भारतीय ट्रॉलर और 220 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा है। वहीं, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा लगातार भारतीय मछुआरों को हिरासत में लेने की घटनाएं तमिलनाडु सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार के लिए चिंताजनक विषय रहा है।

ये भी पढ़ें: America: वर्ल्ड मार्केट के लिए आई खुशखबरी! अमेरिका में तीन बार घट सकती है ब्याज दरें, बाजार में आई तेजी