Move to Jagran APP

श्रीलंका में फिर से 27 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

हमेशा की तरह एक बार फिर श्रीलंका में 27 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 11 Aug 2018 12:11 PM (IST)Updated: Sat, 11 Aug 2018 01:04 PM (IST)
श्रीलंका में फिर से 27 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
श्रीलंका में फिर से 27 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
कोलंबो (एएनआइ)। श्रीलंकाई नौसेना ने शनिवार को एक बार फिर से भारत के 27 मछुआरों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी डेल्फ्ट आइलैंड के नजदीक से हुई है। नौसेना ने इनकी चार नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। यहां के कराईनगर में जांच जारी है।

यह कोई पहला मौका नहीं जब श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया हो। इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान ने अपने जलक्षेत्र में कथित तौर पर भटक कर प्रवेश कर जाने को लेकर 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

loksabha election banner

श्रीलंका में आए दिन भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी द्विपक्षीय संबंधों के लिए गंभीर चुनौती बन गया है। श्रीलंका कई सालों से आरोप लगा रहा है कि भारतीय मछुआरे गैर कानूनी तरीके से उसकी सीमा में घुस आते हैं। वहीं भारत का कहना है कि श्रीलंका अब तक 100 से अधिक भारतीय मछुआरों की जान ले चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.