श्रीलंका से सोमवार को हटेगा कर्फ्यू, संक्रमितों का आंकड़ा 400 के पार
श्रीलंका में सोमवार से देशव्यापी कर्फ्यू हट जाएगा। यहां पर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह कर्फ्यू लगाया गया था।
कोलंबो, पीटीआइ। श्रीलंका में सोमवार से देशव्यापी कर्फ्यू हट जाएगा। यहां पर कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह कर्फ्यू लगाया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यहां पर संक्रमितों की संख्या 400 के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को सबसे अधिक मामले यहां पर दर्ज किए गए हैं। दरअसल, कोरोना का कहर श्रीलंका के नौसैन्य प्रतिष्ठान में पहुंचने के बाद यहा पर मामले ज्यादा बढ़ गए हैं।
शुक्रवार तक यहां पर 414 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 100 लोगों पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। वहीं यहां पर सात लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सोमवार को यहां पर कर्फ्यू हटाने के फैसले के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां पर फिर से कर्फ्यू लगाया जा सकता है। साथ ही सख्त दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं।
इससे पहले यहा की सरकार विचार कर रही थी कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है, लेकिन बढ़ते संक्रमण के मामलों को देखते सरकार ने यह विचार त्याग दिया है। 27 अप्रैल तक यह कर्फ्यू बिना किसी राहत के लागू रहेगा।बता दें कि इससे पहले यहां पर कुछ क्षेत्रों में संक्रमण का खतरा कम होने पर राहत दी गई थी।
बता दें कि अकेल श्रीलंका इस वक्त कोरोना की मार नहीं झेल रहा है। 200 से ज्यादा देश कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। इस वक्त चीन के वुहान से फैले कोविड-19 का कोई भी इलाज नहीं मिल पाया है। वैश्विक स्तर पर इस महामारी से 1 लाख से ज्यादा लोोगों की मौत हो गई जबकि 20 लाख से ज्यादा संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है। ज्यादातर देशों ने इससे बचने के लिए अपने देश में लॉकडाउन लगाया हुआ है। दुनिया के सबसा ताकतवर देश इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके बाद इटली और स्पेन को इस वायरस ने सबसे अधिक प्रभावित किया है।