Move to Jagran APP

Sri lanka Serial Blasts: मृतकों के आंकड़े में बदलाव, 253 लोगों के मौत की आधिकारिक पुष्टि

Sri lanka Serial Blasts ईस्टर पर हुए भीषण आतंकी हमलों में मृतकों के आंकड़े में बदलाव किया गया है। अधिकारियों ने इस हमले मे 253 लोगों के मौत की पुष्टि की है। पहले यह आंकड़ा 359 था।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 25 Apr 2019 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 12:19 AM (IST)
Sri lanka Serial Blasts: मृतकों के आंकड़े में बदलाव, 253 लोगों के मौत की आधिकारिक पुष्टि

कोलंबो, रायटर्स। Sri lanka Serial Blasts, श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए भीषण आतंकी हमलों में मृतकों के आंकड़े में बदलाव किया गया है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने इस हमले में 253 लोगों के मौत की पुष्टि की है। यह संख्या लगभग पिछले आंकड़े के मुकाबले 100 कम है। पहले यह आंकड़ा 359 था। श्रीलंका ने मृतकों की पहले बताई गई संख्या को दोषपूर्ण गिनती कहा है।

loksabha election banner

मुर्दाघर ने उपलब्ध कराए गए गलत डेटा
श्रीलंका के डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर रूवान विजवर्दिन (Ruwan Wijewardene) ने इसके लिए मुर्दाघर द्वारा उपलब्ध कराए गए गलत डेटा को दोषी ठहराया। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल से शरीर के अंगों की पहचान करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस वजह से पहले गलत आंकड़े जारी हुए। 

खुफिया विफलता उजागर 
श्रीलंका की स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक अनिल जसिंघे (Anil Jasinghe) ने न्यूज एजेंसी रायटर्स को बताया कि कोई भी आंकड़ा अनुमानित ही है। 'यह 250 या 260 हो सकता है। मैं इसे लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कह सकता। इसे लेकर एक सटीक विवरण देना काफी मुश्किल है। तीन चर्चों और चार होटलों पर आत्मघाती बम हमलों ने खुफिया विफलता को उजागर किया है।' उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले ही चेतावनी जारी होने पर भी कार्रवाई नहीं की गई। 

लगभग 38 विदेशियों की मौत
इन हमलों में ज्यादातर पीड़ित श्रीलंकाई लोग थे, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि इन धमाकों के दौरान लगभग 38 विदेशियों की भी मौत हुई है। मृतकों में 11 भारतीय भी हैं। इनमें ब्रिटिश, अमेरिकी, ऑस्ट्रेलियाई, तुर्की, भारतीय, चीनी, डच और पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। इसमें लगभग 500 लोग घायल हुए हैं। श्रीलंका में अभी भी खतरा टला नहीं है। इस वजह से ब्रिटेन ने गुरुवार को अपने नागरिकों को इस देश की यात्रा न करने की चेतावनी जारी कर दी है।

ISIS ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली
इस्लामिक स्टेट समूह (ISIS) ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली है। इसने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें आठ लोगों को दिखाया गया था, लेकिन सभी अपने चेहरे ढके हुए थे। ये लोग एक काले इस्लामिक स्टेट के झंडे के नीचे खड़े थे और अपने नेता अबू बक्र अल-बगदादी (Abu Bakr Al-Baghdadi) के प्रति अपनी वफादारी की घोषणा कर रहे थे। हालांकि, सरकार का कहना है कि इसमें स्थानीय इस्लामिक आतंकी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) का हाथ है। गुरुवार को 16 और संदिग्धों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस अब तक इस मामले में कुल 76 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ज्यादातर का संबंध एनटीजे से बताया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.