श्रीलंका में मुस्लिम विरोधी दंगे, छह घंटे के लिए कई जिलों में लगाया गया कर्फ्यू
श्रीलंका के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में दंगा फैल गया है। दंगों को रोकने के लिए उत्तरी कोलंबों के कई जिलों में छह घंटो के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है।
कोलंबो, एजेंसी। ईस्टर के मौके पर हुए सीरियल ब्लास्ट से पूरा श्रीलंका गहरे सदमे में हैं। श्रीलंका में मुस्लिम विरोधी दंगे फैलने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। सोमवार को श्रीलंका पुलिस ने बताया कि राजधानी कोलंबो के कई जिलों में मुस्लिम विरोधी दंगों के फैलने के बाद सोमवार रात छह घंटे के लिए कर्फ्यू की घोषणा की गई है। लेकिन, अगर फिर भी हालात नहीं सुधरी तो कर्फ्यू की सीमा बढ़ाई भी जा सकती है।
श्रीलंका के पश्चिमी तटवर्ती शहर में एक विवादित फेसबुक पोस्ट के बाद बवाल हो गया। उग्र भीड़ ने तीन मस्जिदों और मुस्लिमों की कुछ दुकानों पर पथराव किया। एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की भी खबर है। घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।
वहीं, सुरक्षा अधिकारियों ने भंडारनायके इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 47 साल के एक मौलाना को गिरफ्तार किया है। वावुनिया का रहने वाला यह मौलाना सोशल मीडिया पर कट्टरपंथी विचारों वाले वीडियो पोस्ट कर देश की शांति और सद्भाव भंग करने के आरोप में वांछित था। मौलाना की पहचान उजागर नहीं की गई है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप