भारत समेत 48 देशों को मुफ्त वीजा की बेमियादी सुविधा दे सकता है श्रीलंका
श्रीलंका में गत अप्रैल में हुए आत्मघाती धमाकों के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट देखी गई थी।
By Nitin AroraEdited By: Published: Fri, 16 Aug 2019 09:28 PM (IST)Updated: Fri, 16 Aug 2019 09:28 PM (IST)
कोलंबो, आइएएनएस। देश में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से उत्साहित श्रीलंका सरकार ने वीजा फीस में छूट की योजना को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने पर विचार करना शुरू कर दिया है। श्रीलंका के मंत्री जॉन अमरातुंगा ने शुक्रवार को कहा कि अगर देश में आने वाले पर्यटकों की संख्या ऐसे ही बढ़ती रही तो वह दिन दूर नहीं जब मुफ्त वीजा की सुविधा का विस्तार अनिश्चित काल के लिए कर दिया जाए। मुफ्त वीजा की सुविधा भारत समेत 48 देशों से आने वाले पर्यटकों के लिए है। फिलहाल इस योजना को एक अगस्त से अगले छह माह तक के लिए लागू किया गया है।
श्रीलंका में गत अप्रैल में हुए आत्मघाती धमाकों के बाद विदेशी पर्यटकों की संख्या में काफी गिरावट देखी गई थी। इसे फिर से बढ़ाने के मकसद से श्रीलंका सरकार ने मुफ्त वीजा की सुविधा शुरू की थी। श्रीलंका सरकार को उम्मीद है कि इस योजना से वह देश में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों के आगमन के अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें