विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्पेन के कैनरी आइलैंड पर टूटा छह साल का रिकॉर्ड, एक दिन में पहुंचे 1500 प्रवासी; 14 नावों का किया गया रेस्क्यू

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:41 PM (IST)

स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में शनिवार को 1500 प्रवासियों के पहुंचने से छह साल का रिकॉर्ड टूट गया। समुद्री ...और पढ़ें

कैनरी द्वीप पर एक दिन में 1500 प्रवासी पहुंचे (फोटो- रॉयटर्स)

कैनरी द्वीप पर एक दिन में 1500 प्रवासी पहुंचे (फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. कैनरी द्वीप पर एक दिन में 1500 प्रवासी पहुंचे

  2. समुद्री बचाव सेवा ने 14 नावों से लोगों को बचाया

  3. पश्चिमी अफ्रीकी मार्ग से प्रवासियों की संख्या बढ़ी

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन के कैनरी द्वीप समूह में शनिवार को लगभग 1500 प्रवासियों के पहुंचने की की खबर है। 2020 के बाद से यह एक दिन में पहुंचने वाले प्रवासियों की सबसे बड़ी संख्या है।

समुद्री बचाव सेवा के हवाले से EFE समाचार एजेंसी ने बताया कि स्पेनिश कोस्टगार्ड ने 14 नावों में सवार कुल 1,488 लोगों को सुरक्षित बचाया। अक्टूबर से पश्चिमी अफ्रीकी देशों से इन द्वीपों पर पहुंचने वाले प्रवासियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कैनरी द्वीप पर एक दिन में 1500 प्रवासी पहुंचे

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को एक नाव में 240 लोग सवार थे, जिनमें 12 महिलाएं और 36 बच्चे शामिल थे। बचाए गए प्रवासियों को कैनरी द्वीप समूह के सबसे छोटे द्वीपों में से एक, 'एल हिएरो' ले जाया गया। इनमें से ज्यादातर लोग सेनेगल, गाम्बिया और गिनी-कोनाक्री से थे।

एल हिएरो में 12 नावें पहुंचीं, जबकि एक नाव ग्रैन कैनरिया और एक अन्य नाव टेनेरिफ़ पहुंची। स्पेन के क्षेत्रीय नीति मंत्री एंजेल विक्टर टोरेस रविवार को एल हिएरो का दौरा करेंगे, जहां वे प्रवासियों के बड़ी संख्या में पहुंचने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

पश्चिमी अफ्रीकी मार्ग से प्रवासियों की संख्या बढ़ी

पश्चिम अफ्रीका से कैनरी द्वीप समूह तक का अटलांटिक मार्ग, दुनिया के सबसे खतरनाक प्रवासन रास्तों में से एक है। हर साल हजारों प्रवासी खचाखच भरी नावों में बैठकर यह सफर तय करने की कोशिश करते हैं। वे समुद्र की ऊंची लहरों, तेज़ धाराओं और लंबी दूरी की परवाह किए बिना स्पेनिश क्षेत्र तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

पतझड़ के महीनों में प्रवासियों के पहुंचने की संख्या बढ़ जाती है, क्योंकि इस दौरान समुद्र की स्थिति आमतौर पर शांत होती है और सफर के लिए ज़्यादा अनुकूल होती है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1 जनवरी से 31 अक्टूबर के बीच कैनरी द्वीप समूह पहुंचने वाले प्रवासियों की संख्या पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.5 प्रतिशत कम रही।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।