विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब स्पेन और ग्रीस में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक, कहा- मानसिक स्वास्थ्य की चिंता सर्वोपरि

Published: Wed, 04 Feb 2026 04:11 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क के बाद अब स्पेन एवं ग्रीस भी 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए ...और पढ़ें

अब स्पेन और ग्रीस में भी बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर लगेगी रोक (फोटो- रॉयटर)

अब स्पेन और ग्रीस में भी बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया पर लगेगी रोक (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. प्रतिबंध लगाने के मामले में वे अब ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस एवं डेनमार्क जैसे देशों की कतार में शामिल 


  2. ऑनलाइन सामग्री के हानिकारक प्रभावों से युवाओं को बचाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा कदम 


एपी, मैड्रिड। ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और डेनमार्क के बाद अब स्पेन एवं ग्रीस भी 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए टिकटॉक, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे इंटरनेट मीडिया प्लेटफा‌र्म्स के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मंगलवार को घोषणा की कि यह कदम युवाओं को ऑनलाइन सामग्री के हानिकारक प्रभावों से बचाने और उनके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उठाया जा रहा है।

संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित एक शिखर सम्मेलन के दौरान सांचेज ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफा‌र्म्स पर बाल यौन शोषण और डीपफेक जैसे अवैध और आपत्तिजनक कंटेंट की मौजूदगी पर गहरी चिंता व्यक्त की।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि सरकारें अब इस समस्या से आंखें नहीं मूंद सकतीं। यह प्रतिबंध केवल कागजी नहीं होगा। सरकार इंटरनेट मीडिया कंपनियों को सख्त 'आयु सत्यापन प्रणाली' लागू करने के लिए मजबूर करेगी।

कंपनियों को महज 'चेक बाक्स' के बजाय ऐसी वास्तविक तकनीक विकसित करनी होगी जो प्रभावी रूप से बच्चों को इन प्लेटफा‌र्म्स से दूर रख सके। वर्तमान में, अधिकांश ऐप्स पर 13 वर्ष की आयु सीमा है, लेकिन यूजर अक्सर अपनी गलत उम्र बताकर आसानी से अकाउंट बना लेते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।