Move to Jagran APP

दक्षिण अफ्रीका में उलटफेर के बाद हवा का रुख भांप अफ्रीका से निकल लिए थे गुप्ता

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के कार्यकाल में विवादों में आए भारतीय मूल के अजय गुप्ता पिछले हफ्ते देहरादून में देखे गए थे।

By Kishor JoshiEdited By: Published: Fri, 16 Feb 2018 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 17 Feb 2018 07:13 AM (IST)
दक्षिण अफ्रीका में उलटफेर के बाद हवा का रुख भांप अफ्रीका से निकल लिए थे गुप्ता
दक्षिण अफ्रीका में उलटफेर के बाद हवा का रुख भांप अफ्रीका से निकल लिए थे गुप्ता

जोहानिसबर्ग (रायटर)। दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा के राष्ट्रपति पद छोड़ने का मुख्य कारण बने भारतीय कारोबारी अजय गुप्ता को शायद समय बदलने का आभास हो गया था। इसीलिए वह छह फरवरी को ही दक्षिण अफ्रीका से निकल लिए थे। वह दस दिन पहले दुबई जाने वाली फ्लाइट से दक्षिण अफ्रीका से रवाना हुए थे। जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट प्रशासन ने यह जानकारी दी है। वैसे गुप्ता को पिछले हफ्ते देहरादून में देखा गया था। उत्तराखंड पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। लेकिन इस समय अजय गुप्ता लापता हैं।

loksabha election banner

दक्षिण अफ्रीका में गुरुवार को जैकब जुमा के इस्तीफे और सिरिल रामाफोसा के राष्ट्रपति बनते ही साधन संपन्न गुप्ता बंधुओं के सितारे गर्दिश में चले गए। चंद घंटों में ही पुलिस ने अजय गुप्ता को भगोड़ा घोषित कर तलाश शुरू कर दी। लेकिन उससे नौ दिन पहले ही वह देश छोड़ चुके थे।

जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट से दुबई जाने की पुष्टि

गुप्ता बंधुओं की दुबई सहित दुनिया के कई शहरों में संपत्तियां हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अजय और उनके भाइयों पर अफ्रीकी सरकार की नीतियां बदलवाकर लाभ अर्जित करने का आरोप है। जोहानिसबर्ग एयरपोर्ट प्रशासन ने पुलिस को गुप्ता से संबंधित सारी जानकारियां दे दी हैं। गुप्ता बंधुओं से जुड़े मामले की जांच पुलिस की विशेष इकाई हॉक कर रही है। उसी ने बुधवार को गुप्ता बंधुओं के जोहानिसबर्ग स्थित आवास पर छापा मारा था और तीन लोग गिरफ्तार किए थे।

गुरुवार को हॉक ने कुल आठ लोगों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लिया है। जिन लोगों को रिमांड पर लिया गया है उनमें गुप्ता बंधुओं का भांजा वरुण गुप्ता भी शामिल है। वह गुप्ता की फर्म शिवा यूरेनियम का कार्यकारी निदेशक है। जैकब जुमा का बेटा डुडूजेन भी एक समय इस फर्म में निदेशक था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.