विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका में 24 घंटे की भीतर गोलीबारी की दो घटनाएं, 17 लोगों की मौत

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:48 PM (IST)

दक्षिण अफ्रीका में 24 घंटे के भीतर गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 17 लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की दो घटनाएं में 17 लोगों की मौत।

दक्षिण अफ्रीका में गोलीबारी की दो घटनाएं में 17 लोगों की मौत।

HighLights

  1. दक्षिण अफ्रीका में 24 घंटे में दो गोलीबारी की घटनाएं।

  2. पीटरमैरिट्सबर्ग और प्रिटोरिया के पास कुल 17 मौतें।

  3. पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच कर रही है।

डिजिटल डेस्क, प्रिटोरिया। दक्षिण अफ्रीका में 24 घंटे की भीतर गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 17 लोग मारे गए हैं। पीटरमैरिट्सबर्ग को पास गोलियों से छलनी एक गाड़ी के अंदर आठ लोगों के शव मिले, जबकि रविवार को राजधानी प्रिटोरिया के पास एक बस्ती में एक झोपड़ी के अंदर 9 अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर गी गई।

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है, जो एक-दूसरे से लगभग 536 किलोमीटर की दूरी पर हुए।

एक गाड़ी से आठ शव बरामद

पहली घटना में, पुलिस ने पीटरमैरिट्सबर्ग के बाहर स्वीटवाटर्स इलाके में एक गाड़ी से आठ शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है और अभी तक किसी संदिग्ध का नाम सामने नहीं आया है।

एक झोपड़ी के अंदर नौ लोगों के शव मिले

दूसरे हमले में, प्रिटोरिया के पास जेफ्सविले नामक एक अनौपचारिक बस्ती में, एक झोपड़ी के अंदर नौ लोगों के शव मिले, जिन्हें गोली मारी गई थी। पीड़ितों में छह पुरुष और तीन महिलाएं शामिल थीं। पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उनमें कोई बच्चा भी था या नहीं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गौटेंग प्रांत की गंभीर और हिंसक अपराध, हत्या और डकैती मामलों की इकाई जेफ्सविले में हुई इन हत्याओं की जांच कर रही है।

पुलिस इस हमले और पास के सॉल्सविले इलाके में पहले हुई गोलीबारी की घटना के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच कर रही है। सॉल्सविले में पिछले साल हुई गोलीबारी में 12 लोग मारे गए थे और 13 घायल हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।