Move to Jagran APP

मुट्ठीभर देश सुरक्षा परिषद के सुधारों को कर रहे हैं नाकाम, बोलीं मीनाक्षी लेखी

भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि मुट्ठी भर देश संयुक्त राष्ट्र के सुधारों को नाकाम कर रहे हैं और उसके बहुपक्षवाद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र की निर्णय लेने वाली संरचना आज की दुनिया को प्रतिबिंबित नहीं करती है।

By Pooja SinghEdited By: Published: Thu, 09 Sep 2021 02:08 PM (IST)Updated: Thu, 09 Sep 2021 02:08 PM (IST)
मुट्ठीभर देश सुरक्षा परिषद के सुधारों को कर रहे हैं नाकाम, बोलीं मीनाक्षी लेखी

न्यूयार्क, प्रेट्र। भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा है कि मुट्ठी भर देश संयुक्त राष्ट्र के सुधारों को नाकाम कर रहे हैं और उसके बहुपक्षवाद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र की निर्णय लेने वाली संरचना आज की दुनिया को प्रतिबिंबित नहीं करती है।

loksabha election banner

वैश्विक संगठन की आवाज को खत्म किए जाने का प्रयास

इस वैश्विक संगठन की आवाज को खत्म किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। भारत की विदेश राज्य मंत्री यहां आधिकारिक यात्रा पर आई हुई हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार भारत के जुड़ाव का एक प्रमुख पहलू है। उन्होंने पीटीआइ से साक्षात्कार में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पिछले साल संयुक्त राष्ट्र महासभा में कहा था कि संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रियाओं में, प्रक्रियाओं में और भूमिका में सुधार समय की आवश्यकता है।

सुरक्षा परिषद 1945 से आगे नहीं बढ़ पाया है

यह हकीकत है कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 75 साल पूरा होने के बाद भी सुरक्षा परिषद 1945 से आगे नहीं बढ़ पाया है, वहीं अटक गया है। इसी कारण यूएन की आवाज मजबूत नहीं हो सकी है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि अब सुरक्षा परिषद ज्यादा विश्वसनीय हो और उसके निर्णय में वास्तविकता दिखाई दे। भारत जनवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का दो साल के लिए अस्थायी सदस्य बना है। पिछले माह भारत ने संयुक्त राष्ट्र की अध्यक्षता का भी दायित्व संभाला था।

4-6 सितंबर तक कोलंबिया की यात्रा कर चुकी हैं मीनाक्षी लेखी

विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने इससे पहले 4 से 6 सिंतबर तक कोलंबिया की यात्रा की। उन्होंने यहां संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतेरस व अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की है। विदेश राज्यमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना मोहम्मद और महासभा के 76 वें सत्र के निर्वाचित अध्यक्ष अब्दुला शाहिद से भी चर्चा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.