विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑस्ट्रेलियाई संसद में दीपावली समारोह का हिस्सा बनीं स्मृति ईरानी, भारतीय मूल के लोगों के योगदान की सराहना की

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:33 PM (IST)

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संसद के वार्षिक दीपावली समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में भाग लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों के योगदान की सराहना की।

ऑस्ट्रेलियाई संसद में दीपावली समारोह में शामिल हुईं स्मृति ईरानी (तस्वीर- एक्स@smritiirani)

ऑस्ट्रेलियाई संसद में दीपावली समारोह में शामिल हुईं स्मृति ईरानी (तस्वीर- एक्स@smritiirani)

HighLights

  1. स्मृति ईरानी ऑस्ट्रेलियाई संसद के वार्षिक दीपावली समारोह में शामिल हुईं।

  2. उन्होंने भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई लोगों के योगदान की सराहना की।

  3. भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण बताई।

डिजिटल डेस्क, कैनबरा। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कैनबरा स्थित संसद भवन में आयोजित वार्षिक संसदीय दीपावली समारोह में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया था।

अपनी यात्रा के दौरान, स्मृति ईरानी ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों के योगदान और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका की सराहना की। स्मृति ने इस बात पर गौर किया कि भारतीय मूल के आस्ट्रेलियाई लोगों का व्यापार, विभिन्न पेशों और सार्वजनिक जीवन पर कितना गहरा प्रभाव है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विशेष रूप से उन उद्यमियों का जिक्र किया, जो दोनों देशों में रोजगार के अवसर पैदा करते हैं। साथ ही, उन्होंने उन परिवारों और सामुदायिक संगठनों की भी तारीफ की, जो पीढ़ियों से सांस्कृतिक संबंधों को बनाए रखने में मदद कर रहे हैं।

दीपावली समारोह में स्मृति का स्वागत हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर मिल्टन डिक (सांसद) और वित्त मंत्री तथा महिला मामलों की मंत्री, सीनेटर केटी गैलाघर ने किया। संसद में प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर ने भी ईरानी का उल्लेख किया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।