विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल की सबसे गहरी झील में बर्फबारी के बीच 6 भारतीय फंसे, बचाव अभियान जारी

Published: Sun, 01 Nov 2026 02:17 PM (IST)

नेपाल के शे-फोक्सुंडो नेशनल पार्क इलाके में भारी बर्फबारी के कारण छह भारतीय पर्यटक फंस गए हैं। शनिवार से फंसे ...और पढ़ें

पहाड़ पर बर्फ की तस्वीर (फाइल)।

पहाड़ पर बर्फ की तस्वीर (फाइल)।

HighLights

  1. शे-फोक्सुंडो नेशनल पार्क में फंसे छह भारतीय पर्यटक।

  2. भारी बर्फबारी के कारण शनिवार से फंसे हुए हैं।

  3. सेना के हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान जारी है।

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल के शे-फोक्सुंडो नेशनल पार्क इलाके में भारी बर्फबारी की वजह से छह भारतीय पर्यटक फंस गए हैं। उनकी सुरक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

बर्फबारी में फंसे छह भारतीयों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ये लोग शनिवार की दोपहर से यहां फंसे हुए हैं। इन्हें बचाने के प्रयास जारी हैं।

बर्फ देखने गए थे पर्यटक

डोल्पा की मुख्य जिला अधिकारी जूनू धाकल ने बताया कि ये पर्यटक शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 में 'धो' इलाके गए थे, जो अब भारी बर्फ से ढका हुआ है। इसी ग्रामीण नगर पालिका में स्थित 'शे-फोक्सुंडो झील' नेपाल की सबसे गहरी झील है। यह 3,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसकी गहराई लगभग 145 मीटर है।

सेना के हेलीकॉप्टर से मदद पहुंचाने की कोशिश

धाकल ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हमने उस जगह का पता लगा लिया है जहां वे फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए सेना का एक हेलीकॉप्टर पहुंच रहा है। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही उन्हें सुरक्षित निकाल लेंगे। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों और उनके साथ मौजूद नेपाली गाइड की चेतावनी के बावजूद ये भारतीय पर्यटक उस इलाके में चले गए थे।

गाइड की चेतावनी को किया इग्नोर

धाकल ने बताया कि भारी बर्फबारी के बावजूद, पर्यटक गाइड को छोड़कर झील वाले इलाके की ओर बढ़ गए थे। इस वजह से शनिवार रात को उनसे संपर्क टूट गया। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को गाइड ने डोल्पा स्थित जिला प्रशासन कार्यालय से संपर्क करके कहा था कि भारी बर्फबारी के कारण पर्यटक शायद कहीं फंस गए हैं। हालांकि, रविवार सुबह उनसे संपर्क पूरी तरह से टूट गया।

पर्यटकों की हुई पहचान

धाकल ने बताया कि हम उन्हें 'लापता' नहीं कह सकते, क्योंकि हमें उस इलाके का पता चल गया है। डोल्पा जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन पर्यटकों की पहचान मौमिता हलदर, पियाली कोले, जज्ला त्रिवेदी कुमार, आदित्य सिंहा, डिप्लोना बिस्वास और राजेश डे के तौर पर हुई है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जा रहा है और जल्द ही एक बचाव हेलीकॉप्टर के पहुंचने की उम्मीद है।

नवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के पीएम बालेन शाह, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।