सिंगापुर के मंत्री ने महिला के साथ मेल-जोल के कारण दिया इस्तीफा
सिंगापुर के मुस्लिम मामलों के कार्यवाहक मंत्री फैसल इब्राहिम ने एक महिला के साथ ऑनलाइन बातचीत और मेल-जोल के कारण इस्तीफा दे दिया।
-1784559092901_m.webp)
HighLights
मंत्री फैसल इब्राहिम ने महिला से मेल-जोल पर दिया इस्तीफा।
ऑनलाइन मैसेज और सार्वजनिक मुलाकातों के कारण उठा विवाद।
व्यवहार सांसद के अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।
डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। सिंगापुर के मुस्लिम मामलों के कार्यवाहक मंत्री फैसल इब्राहिम को एक महिला के साथ मेल-जोल के कारण इस्तीफा देना पड़ा। प्रधानमंत्री लारेंस वोंग ने सोमवार को कहा, "उनकी ज्यादातर बातचीत ऑनलाइन मैसेज के जरिए हुई। वे सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान भी मिले थे।"
पिछले महीने प्रधानमंत्री कार्यालय को महिला की ओर से ईमेल मिला, जिसमें फैसल के साथ बातचीत का विवरण था। जांच के दौरान, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। बाद में, पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि कोई आपराधिक मामला नहीं था और उनमें से किसी के भी खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
बयान में कहा गया, "लेकिन एक अलग सवाल यह था कि क्या फैसल का व्यवहार सांसद से अपेक्षित मानकों के अनुरूप था। विचार करने का बाद पाया गया कि व्यवहार मानकों के अनुरूप नहीं था और उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया।" रक्षा और स्थिरता एवं पर्यावरण के लिए वरिष्ठ राज्य मंत्री जकी मोहम्मद, फैसल की जगह लेंगे।
फैसल ने वोंग को लिखे और मीडिया को जारी पत्र में कहा, "हालांकि हमारे बीच कोई शारीरिक संबंध नहीं था, और मेरा इरादा बातचीत को ऐसे संबंधों में बदलने का नहीं था, लेकिन बातचीत को संभालने और शुरुआती चरण में स्पष्ट सीमाएं तय न कर पाने के मामले में मुझसे निर्णय लेने में चूक हुई।"
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)