विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन श्रीलंकाई रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Published: Wed, 07 Oct 2026 02:56 PM (IST)

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को उनके एनजीओ के बैंक खाते से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया।

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार

HighLights

  1. श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार।

  2. एनजीओ के बैंक खाते से 10 मिलियन रुपये के गलत इस्तेमाल का आरोप।

  3. कोलंबो में उनके घर से रिश्वत आयोग ने की गिरफ्तारी।

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ के बैंक अकाउंट से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया।

रिश्वत या भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले आयोग के अधिकारियों ने श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की पत्नी को कोलंबो के पोल्हेंगोडा में उनके घर से गिरफ्तार किया। 73 वर्षीय शिरंथी सोमवार को ही सिंगापुर से इलाज कराकर लौटी थीं।

उसी सुबह, उनके वकीलों ने पुलिस के फाइनेंशियल क्राइम्स डिवीजन द्वारा उनकी गिरफ्तारी को रोकने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। हालांकि फाइनेंशियल क्राइम्स डिवीजन ने मंगलवार को उन्हें 13 अक्टूबर को उनके सामने पेश होने के लिए कहा था।

शिरंथी राजपक्षे पर क्या आरोप?

जांच आयोग के अनुसार, उन्हें इन आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया कि उन्होंने एक सरकारी बैंक से 10 मिलियन श्रीलंकाई रुपये लिए और उस पैसे का कथित तौर पर गलत इस्तेमाल करके पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट और भ्रष्टाचार से जुड़े कानूनों का उल्लंघन किया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'ईरान को लॉस एंजिल्स और सैन डिएगो को तबाह करने दें', ट्रंप का विवादित बयान; आलोचकों ने कहा सनकी