विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कांगो में इबोला का कहर: 100 की मौत के बाद भारत सहित पूरे एशिया में हाई अलर्ट, एयरपोर्ट्स पर निगरानी तेज

Published: Wed, 10 Jun 2026 05:59 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2026 06:57 AM (IST)

पूर्वी कांगो में इबोला के नए प्रकोप ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रकोप की घोषणा ...और पढ़ें

कांगो में इबोला का कहर: 100 की मौत के बाद भारत सहित पूरे एशिया में हाई अलर्ट (फोटो- रॉयटर)

कांगो में इबोला का कहर: 100 की मौत के बाद भारत सहित पूरे एशिया में हाई अलर्ट (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. अफ्रीकी देशों से आने वाले विमानों पर विशेष नजर रखने के निर्देश

  2. यह प्रकोप दुर्लभ बुंडीबुग्यो वायरस के कारण फैला है

एपी, बुनिया। पूर्वी कांगो में इबोला के नए प्रकोप ने गंभीर चिंता पैदा कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, प्रकोप की घोषणा के एक महीने से भी कम समय में 100 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार तक 550 पुष्ट मामलों की पहचान की गई। वहीं, भारत सहित पूरे एशिया में हाई अलर्ट कर दिया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक मामलों की संख्या इससे अधिक हो सकती है, क्योंकि संक्रमण की पहचान और आधिकारिक पुष्टि में कई सप्ताह की देरी हुई।

बीमारी पर नियंत्रण के प्रयासों को स्थानीय लोगों के संदेह, स्वास्थ्यकर्मियों पर हमलों और प्रभावित क्षेत्रों में जारी सशस्त्र संघर्ष से भी चुनौती मिल रही है।

यह प्रकोप दुर्लभ बुंडीबुग्यो वायरस के कारण फैला है, जिसके लिए फिलहाल कोई स्वीकृत टीका या प्रभावी उपचार उपलब्ध नहीं है।

केन्या में प्रदर्शनकारी को गोली लगी

रॉयटर के अनुसार, केन्या में इबोला संक्रमित अमेरिकी नागरिकों के लिए बनाए जा रहे एक क्वारेंटाइन सेंटर के विरोध में प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी को गोली मार दी गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना मध्य केन्या में हुई। पुलिस ने फिलहाल मामले की जानकारी होने से इनकार किया है, जबकि घटना की जांच जारी है।

पूरे एशिया में सतर्कता: सीमाओं पर चौकसी

केवल भारत ही नहीं, बल्कि सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया और खाड़ी देशों (यूएई, सऊदी अरब) सहित पूरे एशिया में स्वास्थ्य आपातकाल जैसी तैयारी की जा रही है। इन देशों ने भी अपने यहां आने वाले संदिग्ध यात्रियों की कड़ाई से जांच शुरू कर दी है, क्योंकि वैश्विक कनेक्टिविटी के कारण इस वायरस के एशिया में प्रवेश करने का जोखिम बहुत अधिक है।