विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Croatia: 19 साल के लड़के ने क्रोएशिया के स्कूल में की चाकूबाजी, एक लड़की की मौत; शिक्षक समेत आठ घायल

By Agency Edited By: Jeet Kumar
Published: Sat, 21 Dec 2024 05:24 AM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2024 06:44 AM (IST)

क्रोएशिया के जाग्रेब में एक प्राथमिक विद्यालय में चाकू से किए गए हमले में सात वर्षीय लड़की की मौत हो गई और एक शिक्षक सहित आठ अन्य घायल हो गए जिनमें कई की हालत अब गंभीर है। वहीं सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार हमलाकर का नाम 19 वर्षीय प्रेको है जो इस स्कूल का पूर्व छात्र बताया जा रहा है।

क्रोएशिया के स्कूल में चाकूबाजी, एक लड़की की मौत और शिक्षक समेत आठ घायल (फोटो- रॉयटर)
क्रोएशिया के स्कूल में चाकूबाजी, एक लड़की की मौत और शिक्षक समेत आठ घायल (फोटो- रॉयटर)

एएनआई, जाग्रेब। क्रोएशिया के जाग्रेब में एक प्राथमिक विद्यालय में चाकू से किए गए हमले में सात वर्षीय लड़की की मौत हो गई और एक शिक्षक सहित आठ अन्य घायल हो गए, जिनमें कई की हालत अब गंभीर है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार हमलाकर का नाम 19 वर्षीय प्रेको है जो इस स्कूल का पूर्व छात्र बताया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह पहली कक्षा की कक्षा में घुस गया और चाकू से हमला शुरू कर दिया।

शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है

हमले में एक शिक्षक को जानलेवा चोटें आईं और घायल छात्रों का इलाज शहर भर के अस्पतालों में किया जा रहा है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि शिक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। सीएनएन के अनुसार, जाग्रेब पुलिस ने कहा कि हमलावर पुलिस की हिरासत में है। घायल लोगों का इलाज चल रहा है।

पांच छात्रों में से तीन को गैर-गंभीर चोटें बताई गई हैं

प्रत्यक्षदर्शियों ने स्कूल में हुई घटना के बारे में बताया। घायलों को विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया। घायल हुए पांच छात्रों में से तीन को गैर-गंभीर चोटें बताई गई हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, क्रोएशिया के आंतरिक मंत्री डेवर बोजिनोविक ने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की, जिसने हमला शुरू होने के 10 मिनट बाद ही हमलावर को काबू कर लिया।

हमलावर की मां ने क्रोएशियाई मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया कि उनका बेटा वर्षों से मानसिक रूप से ठीक नहीं है और उसे कई बार मनोरोग वार्ड में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने कहा कि मैंने डॉक्टर से विनती की कि उसे छुट्टी न दी जाए क्योंकि वह बाहर जाने के लिए फिट नहीं है। हमलावर, जो कथित तौर पर स्कूल के पास रहता था, उसने पांच साल पहले वहां से पढ़ाई की थी क्रोएशियाई सरकार ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक ने इस त्रासदी की निंदा की और हमले से देश को स्तब्ध बताया।

जर्मनी में क्रिसमस बाजार में घुसी बेकाबू कार, दो की मौत

पूर्वी जर्मन शहर मैगडेबर्ग में शुक्रवार को एक व्यस्त क्रिसमस बाजार में एक कार घुस गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 60 अन्य घायल हो गए। अधिकारियी संदेह जता रहे हैं कि यह जानबूझकर किया गया हमला हो सकता है। वहीं पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जर्मन बाजार में लोग बड़ी संख्या में क्रिसमस की खरीदारी करने आए हुए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।