विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान के कुनार में स्कूल में धमाका, सात की मौत और 97 घायल

Published: Sat, 28 Nov 2026 02:39 PM (GMT+05:30)

अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में एक मिडिल स्कूल के पास हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई और 97 घायल हो गए। 

अफगानिस्तान के स्कूल में धमाका। (फोटो- एएनआई।)

अफगानिस्तान के स्कूल में धमाका। (फोटो- एएनआई।)

HighLights

  1. कुनार प्रांत के मिडिल स्कूल के पास हुआ विस्फोट।

  2. विस्फोट में सात लोगों की मौत, 97 घायल हुए।

  3. खनन कार्य के लिए रखे विस्फोटक फटने से हादसा।

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत के एक मिडिल स्कूल में शनिवार को हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 97 लोगों घायल हुए।

कुनार के सूचना और संस्कृति निदेशक समीउल हक हक बयान ने टोलोन्यूज को बताया कि कुनार प्रांतीय अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार प्रांतीय राजधानी असदाबाद में शागी मिडिल स्कूल के पास एक घर में हुए विस्फोट के बाद सात लोगों के शव और 97 घायल व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया। वहीं, कुनार प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता फरीद देहकान ने बताया कि यह विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ।

कैसे हुआ विस्फोट

हक बयान ने बताया कि मामूली रूप से घायल हुए कुछ लोगों को कुनार प्रांतीय अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का अभी भी इलाज चल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह घटना तब हुई जब कुनार-नूरिस्तान राजमार्ग पर खनन कार्यों और चट्टानों को हटाने के लिए तैयार किए जा रहे विस्फोटक शागी मिडिल स्कूल के पास एक घर के अंदर फट गए।

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में महिलाओं के नाम के इस्तेमाल पर रोक, सरकारी कागजों में 'बकरी', 'गाय' या 'बीबी' लिखने का फरमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।